CBSE Board Exam : 31 दिसम्बर को शिक्षा मंत्री करेंगे सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान

CBSE Board Exam : 31 दिसम्बर को शिक्षा मंत्री करेंगे  सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 31 दिसंबर को CBSE बोर्ड की 10 वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान करेंगे। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी। लंबे समय से बोर्ड की तारीख को लेकर चल रहा संशय अब 31 दिसंबर को खत्‍म हो जाएगा।

हाल ही में शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया था कि फरवरी तक सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी| लेकिन अब शिक्षा मंत्री निशंक ने एक और ट्वीट किया है और बताया है कि वो 31 दिसंबर को शाम 6 बजे ऐलान करेंगे कि बोर्ड परीक्षाएं कब होंगीं| उन्‍होंने अपने ट्विटर पर बताया है कि बोर्ड की परीक्षा को लेकर चला आ रहा संशय अब 31 दिसंबर को खत्‍म होगा। बोर्ड परीक्षा की तिथियों का एलान 31 दिसंबर की शाम को अपने लाइव प्रोग्राम में करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews