एक बार फिर विस्तारा, इंडिगो और एअर इंडिया समेत 30 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की दी गई धमकी, पढ़ें यह खबर

इंडिगो, विस्तारा और एअर इंडिया (AI) की डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार देर रात यह धमकी दी गई है। इस धमकी में 30 विमानों को बम से उड़ाने की बात कही गई है।
एक बार फिर विस्तारा, इंडिगो और एअर इंडिया समेत 30 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की दी गई धमकी, पढ़ें यह खबर

सोमवार देर रात इंडिगो, विस्तारा और एअर इंडिया (AI) की डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स समेत 30 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दरअसल न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक पिछले 8 दिनों में 120 से ज्यादा विमानों को बम धमकी दी जा चुकी है। वहीं मंगलवार को इन धमकियों को लेकर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा है कि सोमवार को कंपनी की चार उड़ानों को यह धमकी दी गई थी।

धमकी मिलने वाली फ्लाइट में मंगलुरु से मुंबई आ रही 6E164 फ्लाइट, अहमदाबाद से जेद्दा जा रही 6E 75 फ्लाइट, हैदराबाद से जेद्दा जा रही 6E67 फ्लाइट और लखनऊ से पुणे आ रही 6E 118 का नाम शामिल हैं।

विस्तारा और एयर इंडिया को भी मिली धमकियां

वहीं इसी तरह विस्तारा और एयर इंडिया के प्रवक्ताओं ने भी जानकारी दी है। दरअसल उन्होंने पुष्टि की कि सोमवार को कंपनी की कुछ उड़ानों को सोशल मीडिया पर धमकियां दी गई थी। जिसके बाद कंपनी द्वारा संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। वहीं धमकी मिलने के बाद कंपनियों द्वारा सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया।

सरकार की इन धमकियों से निपटने की तैयारी

हालांकि इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने जानकारी दी है कि ऐसी धमकियां देने वालों के नाम ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही सरकार द्वारा विमानन सुरक्षा नियमों और नागरिक विमानन सुरक्षा के विरुद्ध गैरकानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम, 1982 में संशोधन की योजना बनाई जा रही है। मंत्री राममोहन नायडू ने जानकारी दी है कि इस मामले पर लगातार गृह मंत्रालय से ‘नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) द्वारा संपर्क किया जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews