इंसानियत शर्मसार..गुजरात में डेढ़ साल की बच्ची के शव के साथ रेप!

इंसानियत शर्मसार..गुजरात में डेढ़ साल की बच्ची के शव के साथ रेप!

Rape with the dead body of one and a half year old girl : गुजरात में डेढ़ साल की बच्ची के शव के साथ कथित तौर पर रेप का शर्मनाक मामला सामने आया है। बच्ची के घरवालों ने आरोप लगाया है कि उसके शव को बाहर निकालकर उसके साथ रेप किया गया। इस शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची के शव को दफनाने के एक दिन बाद जब घरवाले उसकी कब्र पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सभी भौचक्के रह गए।

घटना सुरेंद्रनगर के थानगढ़ क्षेत्र की है। बच्ची को दिल की बीमारी थी, जन्म से ही उसके दिल में छेद था और उसका इलाज चल रहा था। लेकिन 25 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने बच्ची को उसी दिन रीति रिवाजों के साथ दफना दिया। अगले दिन जब घरवाले बच्ची की कब्र पर पहुंचे तो वहां की स्थिति देख सभी के होश उड़ गए। बच्ची के पिता का कहना है कि उसका शव बाहर निकला हुआ था और उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। घरवालों ने रेप की आशंका जताते हुए मामली की शिकायत पुलिस में की है।

इस मामले की शिकायत मिलने के बाद बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकोट भेजा गया है। थानगढ़ अस्पताल में शुरुआती जांच में भी इस बात की आशंका जताई गई है कि उसके शव के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। ये सोचना भी भयावह है कि आखिर इतनी छोटी बच्ची के शव के साथ कौन इतनी घिनौनी हरकत कर सकता है। मामले में थानाध्यक्ष ने कहा है कि एफएसएल रिपोर्ट में शव के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आईपीसी की धारा 377 के तहत दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews