Hindi News

DA Hike के बाद कर्मचारियों के लिए एक और गुड न्यूज, अब साल में एक से ज्यादा बार मिलेगा यह भत्ता, जानें डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
केन्द्रीय कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते के बाद एक और तोहफा मिला है। जुलाई के बाद केंद्र सरकार की सेवा में शामिल होने वाले कर्मचारियों को ड्रेस भत्ते का लाभ अब एक बार से ज्यादा बार मिलेगा। आईए जानते है वित्त मंत्रालय के सर्कुलर में क्या लिखा है......
DA Hike के बाद कर्मचारियों के लिए एक और गुड न्यूज, अब साल में एक से ज्यादा बार मिलेगा यह भत्ता, जानें डिटेल्स

Central Employees Dress Allowance: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।महंगाई भत्ता वृद्धि के बाद केन्द्र की मोदी सरकार ने एक और तोहफा दिया है। अब कर्मचारियों को ड्रेस या विशिष्ट पोशाक खरीदने के लिए मिलने वाला भत्ता अब साल में एक बार से ज्यादा बार मिलेगा।

वित्त मंत्रालय ने 24 मार्च 2025 को एक सर्कुलर जारी कर बताया है कि जुलाई के बाद केंद्र सरकार की सेवा में शामिल होने वाले कर्मचारियों को इस भत्ते का लाभ मिलेगा। यानी अब भत्ता साल में एक से ज्यादा बार मिलेगा।

किस तरह मिलेगा ड्रेस भत्ते का लाभ

  • वित्त मंत्रालय द्वारा अगस्त 2017 को जारी एक सर्कुलर के अनुसार, वर्दी भत्ते में वस्त्र भत्ता, प्रारंभिक उपकरण भत्ता, किट रखरखाव भत्ता, रोब भत्ता, जूता भत्ता, आदि शामिल हैं।
  • इसका फॉर्मूला- राशि / 12 x महीनों की संख्या (सरकारी सेवा में शामिल होने के महीने से अगले वर्ष के जून तक) है। उदाहरण के लिए , यदि कोई कर्मचारी किसी वर्ष के अगस्त में सेवा में शामिल होता है, और उसे प्रति वर्ष 20,000 रुपये का ड्रेस भत्ता मिलता है। इस फॉर्मूले के अनुसार, उन्हें अपना ड्रेस भत्ता आनुपातिक आधार पर मिलेगा, जो कि (20,000/12 x 11) रुपये होगा, यानी 18,333 रुपये होगा।

किस तरह मिलते है भत्ते

  • 7वें वेतन आयोग के तहत सेना,सेना, भारतीय वायु सेना, नौसेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और तटरक्षक बल के अधिकारी प्रति वर्ष 20,000 रुपये के हकदार हैं।
  • सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, नारकोटिक्स जैसे विभागों में कार्यकारी कर्मचारी और ICLS और NIA के अधिकारी, अन्य के अलावा, 10,000 रुपये के वार्षिक भत्ते के लिए पात्र हैं।
  • रक्षा बलों, CAPFs, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), UT पुलिस और भारतीय तटरक्षक बल में अधिकारी रैंक से नीचे के कर्मियों के साथ-साथ भारतीय रेलवे के स्टेशन मास्टरों को भी प्रति वर्ष 10,000 रुपये मिलते हैं।
  • कुछ निम्न-श्रेणी के कर्मचारी जिन्हें नियमित रूप से वर्दी पहनना आवश्यक है – जैसे कि ट्रैकमैन, रेलवे में रनिंग स्टाफ, स्टाफ कार ड्राइवर और गैर-सांविधिक कैंटीन कर्मचारी – 5,000 रुपये के वार्षिक भत्ते के हकदार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews