हिमालय को नजदीक से देखने का मौका, IRCTC के साथ घूमिये लेह-लद्दाख

हिमालय को नजदीक से देखने का मौका, IRCTC के साथ घूमिये लेह-लद्दाख

IRCTC Leh Ladakh Tour Package : हिमालय की खूबसूरती को देश दुनिया के लोग नजदीक से निहारना चाहते हैं यानि पहाड़ की खूबसूरत चोटियों को लोग पास जाकर देखना चाहते हैं और कुदरत के इस अनोखे नज़ारे को अपनी आँखों और कैमरे में कैद करना चाहते हैं। यदि आपका भी ऐसा कोई प्लान है तो आपके पास इस सपने को साकार करने का पूरा मौका है।

13 अगस्त को शुरू होगा टूर 

IRCTC देश के अन्दर और देश के बाहर मौजूद खूबसूरत प्राकृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की सैर के लिए स्पेशल टूर पैकेज अनाउंस करती है। इस बार आईआरसीटीसी ने हिमालय की वादियों को दिखाने के लिए लेह – लद्दाख का टूर प्लान बनाया है। IRCTC का ये एयर टूर बागडोगरा से 13 अगस्त 2023 को शुरू होगा। टूर 7 रात 8 दिन का हैं।

यात्रियों की संख्या के हिसाब से किराया होगा कम ज्यादा 

इस टूर के लिए IRCTC ने किराये की डिटेल भी जारी की है, यदि आप अकेले इस टूर पर जाना चाहते हैं तो आपको 54,200/- रुपये का टिकट लेना होगा , यदि दो व्यक्ति एक साथ यात्रा कर रहे हैं तो 47,260/- रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा और यदि तीन वयस्क व्यक्ति एक साथ टूर पर जाते हैं तो उनका किराया 46,020/- रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से लगेगा । बच्चों का किराया अलग से लगेगा ।

ये डेस्टिनेशन होंगे कवर, ब्रेक फास्ट, लंच, डिनर मुफ्त 

लेह – लद्दाख टूर में यात्रियों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी, इसमें लेह, शाम वैली, नुब्रा, पेंगोंग और टरटक जैसी खूबसूरत जगहों पर ले जाया जायेगा, जहाँ का प्राकृतिक वातावरण यात्रियों का मन मोह लेगा। खास बात ये है कि यात्रा के दौरान यात्रियों को भोजन की चिंता नहीं करनी है, IRCTC की तरफ से ही ब्रेक फास्ट , लंच और डिनर दिया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews