भाजपा को घेरने के लिए आज फिर एकजुट होंगे विपक्षी दल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Opposition meet

Opposition Meet: आज बेंगलुरु में देश की विपक्षी पार्टी के नेता साल 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा से मुकाबला करने की रणनीति तैयार करने के लिए एकता बैठक में शामिल होने वाले हैं। इस मीटिंग में 26 पार्टियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बैठक बुलाई थी जिसमें 15 पार्टियां शामिल हुई थी।

कई शीर्ष नेता होंगे शामिल

इस बैठक में मलिकार्जुन खरगे राहुल गांधी सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा शरद यादव, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, एमके स्टालिन जैसे नेता शामिल हो सकते हैं।

इन मुद्दों पर चर्चा

विपक्षी दलों की इस बैठक में आज विपक्षी दलों की गुट का नाम संयोजक और किए जाने वाले आंदोलनों पर चर्चा की जाएगी। सीट बंटवारे के लिए समितियों के गठन के साथ ईवीएम और चुनाव आयोग में सुधार लाने के लिए विपक्षी दल पत्र भी सपने वाले हैं। यूसीसी, विदेश नीति, महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों के जरिए भाजपा को घेरा जाने वाला हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews