विपक्षी सांसदों का जंतर मंतर पर प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले “मेरे लिए हर FIR एक मेडल, चाहता हूँ इसकी संख्या 100 हो जाये”

खड़गे ने कहा हम सभी पार्टी सदस्य एकजुट होकर देश की जनता को यह बताना चाहते हैं कि उनसे उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे खिलाफ़ चाहे कितने भी मामले क्यों न दर्ज किए जाएं, हम न तो डरेंगे और न ही रुकेंगे।
Rahul Gandhi's Jantar Mantar protest

Rahul Gandhi’s Jantar Mantar protest

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगने पर अड़ी विपक्षी पार्टियों ने आज एक बार फिर अपना प्रोटेस्ट जारी रखा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए लंच के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सांसद, कांग्रेस कार्यकर्ता, अन्य विपक्षी पार्टियों के समर्थक जंतर मंतर की तरफ कूच कर गए, राहुल गांधी ने फिर कहा ज्ञानेश कुमार गद्दार है हम इस्तीफा लेकर रहेंगे।

INDIA गठबंधन पार्टियों के सांसदों के साथ राहुल गांधी ने कल मंगलवार को सैकड़ों लोगों की भीड़ को लेकर संसद से निर्वाचन आयोग तक पैदल मार्च निकाला इस दौरान वे बिना किसी पूर्व सूचना के कई सांसदों के साथ चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे लेकिन भीड़ को देखते हुए पुलिस ने उन्हें रोक दिया, आयोग ने निर्धारित सीमित संख्या में  समय लेकर मुलाकात की बात कही एक अधिकारी को मिलने के लिए भेजने की बात कही लेकिन राहुल गांधी ने इसे ठुकरा दिया, बाद में राहुल गांधी , प्रियंका गांधी सहित भारी भीड़ आकाशवाणी भवन परिसर में घुस गई और धरने पर बैठ गई, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिए लेकिन फिर देर रात छोड़ दिया।

कांग्रेस की लंच पॉलिटिक्स फिर जंतर मंतर कूच  

आज बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सागर रत्न रेस्टोरेंट में सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के लिए लंच आर्डर किया फिर यहाँ जंतर मंतर पर जाने की रणनीति बनी, सभी नेता बड़ी बड़ी बसों में बैठकर यहाँ से जंतर मंतर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन पर बैठ गए , मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कल हम 300 विपक्षी सांसदों के साथ चुनाव आयोग कार्यालय मिलने गए थे लेकिन हमें मिलने नहीं दिया गया, फिर हम जब धरने पर बैठे तो कहा गया ये धरने की जगह नहीं है इसलिए हम आज  जंतर-मंतर धरना स्थल पर आये हैं हम यहाँ धरना देंगे और देश को बताएँगे हमारे लिए ज्ञानेश कुमार लिजिटिमेट इलेक्शन कमिश्नर नहीं है।

मैं चाहता हूँ मेरे ऊपर 100 FIR हो : राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने, गृह मंत्री अमित शाह ने, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने, ज्ञानेश कुमार ने देश के लोकतंत्र को खत्म किया है ये देशद्रोही हैं इनपर हम एक्शन लेंगे , मैं आपको कह रहा हूँ ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा, आकाशवाणी भवन में धरना देने के खिलाफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर की गई एफआईआर के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा मेरे ऊपर 45 एफआईआर हैं मैं चाहता हूँ मेरे ऊपर 100 एफआईआर हो क्योंकि हर एफआईआर मेरे लिए एक मेडल है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews