Amazon से ऑर्डर की रिमोट कंट्रोल कार, घर पहुंचा Parle-G, बोला-अब चाय बनानी पड़ेगी

Amazon

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सबसे मशहूर वेबसाइट अमेजॉन का एक और नया कारनामा सामने आया है। दिल्ली में एक शख्स ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन (Amazon) से रिमोट कंट्रोल कार (Remote Control Car) ऑर्डर की लेकिन वह तब हैरान रह गया जब उसे डिलीवर हुए बॉक्स में कार नहीं बल्कि पारले-जी (Parle-G) बिस्कुट का एक पैकेट मिला। इसकी जानकारी खुद विक्रम बुरागोहेन नाम के शख्स ने फेसबुक पर शेयर की है और साथ ही लिखा है कि अब तो चाय बनानी पड़ेगी।

यह भी पढ़े.. कमलनाथ के गढ़ में सेंध: कांग्रेस को एक और झटका, छिंदवाड़ा सांसद प्रतिनिधि BJP में शामिल

दरअसल मामला दिल्ली के भगवान नगर आश्रम इलाके की है। यहां विक्रम बुरागोहेन (Vikram Buragohain) ने नाम के शख्स ने बच्चों के लिए Amazon से रिमोट कंट्रोल कार ऑर्डर की थी। लेकिन जब डिलीवरी आया तो वह यह देखकर हैरान रह गए कि यह आकार में छोटा है। जब उसने पैकेट खोला, तो उन्होंने पाया कि उसमें रिमोट कंट्रोल कार के बजाय पारले-जी बिस्किट का एक पैकेट था।

विक्रम बुरागोहेन ने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि मुझे अपने Amazon ऑर्डर में पारले-जी बिस्किट का एक पैकेट मिला है। विक्रम ने पारले-जी पैकेज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जब आपको अमेजन इंडिया से आपको अपने ऑर्डर के बदले पारले-जी बिस्किट मिल जाए…हाहाहाहा। अब चाय बनानी पड़ेगी।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश में 1 नवंबर से लागू होगा यह नियम, बिजली बिलों में मिलेगी बड़ी राहत

इस घटना के बाद विक्रम बुरागोहेन ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (e-commerce platform amazon) से गलत प्रॉडेक्ट की डिलीवरी होने की शिकायत कर दी है। उन्होंने कस्टमर केयर को कॉल कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव ने माफी मांगी और रिफंड देने की बात कहीं।

बता दे कि यह पहला मौका नहीं है। इसके पहले भी अमेजन की डिलीवरी में गड़बड़ियां देखने को मिली है। बीते दिनों मुंबई के लोकेश डागा नाम के व्यक्ति ने अमेजन (Amazon) से कोलगेट कंपनी के चार माउथवॉश (Mouthwash) ऑर्डर किया था, जिसकी कुल कीमत 369 रूपये थी, लेकिन जब कंपनी की ओर से डिलीवरी पैकेट आयातो उसमें माउथवाश की जगह करीब 13 हजार का रेडमी नोट 10 (Redmi Note 10) स्मार्टफोन निकला था।

यह भी पढ़े… MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, बिजली चमकने की भी संभावना

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews