‘हजारों साल से चल रहा है भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे पर संघर्ष’ सुनिए क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर टिप्पणी की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और पाकिस्तान अपने मतभेदों को सुलझा लेंगे। इस बीच, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं और भारत सरकार ने कहा है कि इन आतंकियों को और हमले की साज़िश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
US President Donald Trump Kashmir statement

Trump Statement on Kashmir Issue : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा ‘मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के बहुत करीब हूं वे कश्मीर में हजारों सालों से संघर्ष कर रहे हैं, शायद उससे भी अधिक समय से”।

​डोनाल्ड ट्रंप ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘बहुत बुरा हमला’ करार दिया है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकांश हिंदू तीर्थयात्री थे। यह पिछले दो दशकों में नागरिकों पर सबसे घातक हमला माना जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कही ये बात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम हमले के बाद एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ‘मैं भारत के बहुत करीब हूं और पाकिस्तान के भी बहुत करीब हूं। कश्मीर में वे एक हजार साल से लड़ रहे हैं, शायद  उससे भी ज्यादा समय से। कल का (आतंकवादी हमला) बहुत बुरा था.। उस सीमा पर 1500 वर्षों से तनाव है। लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे किसी न किसी तरह से सुलझा लेंगे।’

भारत ने उठाए कठोर कदम

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस हमले को ‘बहुत बुरा’ बताया और उम्मीद जताई है कि भारत और पाकिस्तान अपने मतभेदों को स्वयं सुलझा लेंगे । यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कठोर कूटनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक कदम उठाए हैं। भारत ने 1960 में हुई सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से रोकने का फैसला किया। पंजाब के अमृतसर में स्थित अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, SAARC वीजा छूट योजना (SVES) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों की भारत यात्रा पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, पहले से जारी सभी पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिए गए हैं।  पाकिस्तान के राजनयिकों को निष्कासित किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews