पहलगाम आतंकी हमला: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ‘आतंकवाद के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’, देशवासियों को दिया ये आश्वासन

उन्होंने कहा कि भारत को ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता है। इसी के साथ रक्षा मंत्री ने कहा कि हम हम सिर्फ़ उन्हीं लोगों तक नहीं पहुँचेंगे, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। हम उन तक भी पहुँचेंगे, जिन्होंने परदे के पीछे बैठकर ऐसी नापाक हरकतों की साजिशें रची हैं।
Defence Minister Rajnath Singh

Pahalgam Terror Attack : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखी पोस्ट में उन्होंने कहा कि ‘मैं इस मंच से, देशवासियों को आश्वस्त करता हूँ  कि घटना के मद्देनज़र भारत सरकार हर वो कदम उठाएगी, जो ज़रूरी और उपयुक्त होगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत एक इतनी पुरानी सभ्यता, और इतना बड़ा देश है, जिसको ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता। उन्होंने हमले में मारे लगे लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हम उनके दुख की इस घड़ी में उनके साथ हैं।

राजनाथ सिंह ने दोहराई आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी की बात

रक्षा मंत्रा राजनाथ सिंह ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और देशवासियों को आश्वस्त किया कि सरकार इस हमले के दोषियों को कड़ा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि “मैं भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराना चाहूँगा कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ हमारी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। भारत का एक-एक नागरिक, इस कायरतापूर्ण हरकत के ख़िलाफ़ एकजुट है। मैं देशवासियों को आश्वस्त करता हूँ कि घटना के मद्देनज़र भारत सरकार हर वो कदम उठाएगी, जो ज़रूरी और उपयुक्त होगा। और हम सिर्फ़ उन्हीं लोगों तक नहीं पहुँचेंगे, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। हम उन तक भी पहुँचेंगे जिन्होंने परदे के पीछे बैठकर, हिंदुस्तान की सरजमीं पर ऐसी नापाक हरकतों की साजिशें रची हैं।’

‘भारत को डराया नहीं जा सकता’

उन्होंने कहा कि भारत एक इतनी पुरानी सभ्यता, और इतना बड़ा देश है, जिसको ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता। ऐसी हरकतों का जवाब, इसके ज़िम्मेदार लोगों को, आने वाले कुछ ही समय में ज़ोरदार तरीक़े से नज़र आएगा। इस आतंकी घटना के बाद जहां एक तरफ देशभर में अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है, रक्षा मंत्री ने देशवासियों को आश्वस्त किया कि इस घटना को लेकर सरकार कड़े कदम उठाएगी और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews