दर्दनाक हादसा, मच्छर भगाने वाली कॉइल से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

mp news

6 people died due to mosquito coil : मच्छर वाली कॉइल जलाकर सोने से एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके की है। ये परिवार मॉसक्विटो कॉइल जलाकर सो रहा था और तभी उससे तकिए में आग लग गई। हादसे में दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई है वही दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है। मच्छर जलाने वाली कॉइल ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया। अभी तक ये बात तो सुनते आए थे कि सर्दियों में हीटर जलाकर कमरा बंद नहीं करना चाहिए क्योंकि उससे दम घुटने का अंदेशा रहता है। लेकिन मॉसक्विटो कॉइल से इतना बड़ा हादसा होने के बाद सभी सदमे में है। जहां ये लोग सो रहे थे वो कमरा बंद था और कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बन गई, जिसने इन लोगों की जान ले ली। दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले के डीसीपी ने इस बात की जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि कमरे में कुल 9 लोग सो रहे थे। मरने वालों में 4 पुरुष 1 महिला और डेढ़ साल का बच्चा है। मॉसक्विटो कॉइल में डीडीटी, और कार्बन फॉस्फोरस सहित कई खतरनाक तत्व होते हैं। कभी भी इस तरह की चीजें जलाई जाए तो कमरे में हवा आने जाने की जगह होनी चाहिए। मच्छर भगाने की एक कॉइल को 100 सिगरेट के बराबर हानिकारण बताया जाता है। विशेषज्ञ हमेशा कहते है कि कभी भी हीटर, मॉसक्विटो कॉइल या ऐसी कोई भी वस्तु हो तो कमरे को थोड़ा खुला रखना चाहिए ताकि गैस बाहर निकल सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews