पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कहा ‘पीएम मोदी के खिलाफ कराना है केस,’ दिल्ली पुलिस ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कहा ‘पीएम मोदी के खिलाफ कराना है केस,’ दिल्ली पुलिस ने दिया करारा जवाब

Pakistani actress asked for Delhi Police link : पाकिस्तान में एक बार फिर बवाल की स्थिति है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान थान की गिरफ्तारी के बाद वहां से हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें आ रही हैं। इसी बीच एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस का ट्विट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने अपने देश में फैली स्थिति के लिए भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है। इस ट्वीट पर दिल्ली पुलिस ने करारा जवाब दिया है।

ये हैं पाकिस्तानी अभिनेत्री सहर शिनवारी जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के खिलाफ शिकायत करना चाहती है। इसके लिए उन्होने शनिवार को एक ट्वीट किया और लिखा कि ‘किसी को दिल्ली पुलिस का ऑनलाइन लिंक पता है ? मुझे भारतीय प्रधानमंत्री और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के खिलाफ शिकायत दर्ज करनी है जो मेरे देश पाकिस्तान में अराजकता और आतंकवाद फैला रहे हैं। यदि भारतीय अदालतें स्वतंत्र हैं (जैसा कि वे दावा करते हैं) तो मुझे यकीन है कि भारतीय सर्वोच्च अदालत मुझे न्याय प्रदान करेगी।’

इसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने भी एक ट्वीट करते हुए  ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। इसमें लिखा है कि ‘पाकिस्तान में अभी भी हमारा अधिकार क्षेत्र नहीं है। लेकिन, जानना चाहेंगे कि जब आपके देश में इंटरनेट बंद कर दिया गया है तो आप ट्वीट कैसे कर रही हैं!’ दरअसल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जिस तरह से विरोध प्रदर्शन शुरु हुआ, उसके बाद पाक सरकार ने देश में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया था। वहीं सहर के ट्वीट के जवाब में कई भारतीय उनकी खिंचाई कर रहे हैं। किसी ने लिखा है ‘दिल्ली पुलिस तो है ही पर अगर आप थोड़ा खर्च कर पाओ (जो की नामुमिकिन लगता है) तो आगरा में भी दिमाग़ का सही इलाज होता है..मर्ज़ी आपकी’ तो कोई कह रहा है 100 नंबर डायल कीजिए। बहरहाल..सहर अपने इस ट्वीट के बाद खुद ही घिर गई हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews