PAN Card Alert: पैन कार्ड के जरिए साइबर ठगी, खाली हो सकता है आपका अकाउंट, जरूर करें ये काम

pan card

PAN Card Alert: पैन कार्ड भारत में महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। इसका इस्तेमाल आधिकारिक कार्यों और बैंक से जुड़े कार्यों के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। विभिन्न कामों के लिए पैन कार्ड की जानकारी अलग-अलग जगहों पर दी जाती है। जिसका फायदे साइबर ठग उठाते हैं। आजकल तेजी से इन मामलों में वृद्धि हो रही है। कई मामले भी पैन कार्ड साइबर क्राइम के जुड़े देखने को मिल रहे हैं। इसलिए आपको पैन कार्ड के यूज की हिस्ट्री की जानकारी होनी चाहिए। ताकि यह पता चल सके कि कहीं कोई और इसका गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा।

ऐसे बन सकते हैं साइबर ठगी का शिकार

रिपोर्ट के मुताबिक साइबर ठग आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल करके वित्तीय लेन-देन भी कर सकते हैं। कई मामलों में देखा गया है कि ठगों ने आधार और पैन के जरिए यूजर्स को लाखों का चूना लगाया। PAN Card के जरिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और अन्य पर्सनल डीटेल का पता लगाया जा सकता है। साथ ही  लोन भी उठाया जा सकता है। यदि आपके साथ ऐसी कोई भी घटना हुई है तो आप इसकी शिकायत ऑफिशियल वेबसाईट incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

ऐसे करें पैन की हिस्ट्री चेक

पैन कार्ड की हिस्ट्री जानने के लिए आपको ईमेल आइडी, डेट ऑफ बर्थ, रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर और PAN Card नंबर की जरूरत होती है। इसके बाद इससे जुड़ी वेबसाईट पर विजिट करें। यहाँ अपनी सारी डिटेल्स सही-सही भरें। उने बाद आपको सारी हिस्ट्री देखने को मिल जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews