जानिए कैसे कर सकते हैं ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन? ये है आवेदन करने की अंतिम तारीख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम 'परीक्षा पर चर्चा' का 9वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए 11 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको इस खबर में इसके बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।
जानिए कैसे कर सकते हैं 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन? ये है आवेदन करने की अंतिम तारीख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चर्चित कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ का 9वां संस्करण फिर से आयोजित होने वाला है। दरअसल बोर्ड परीक्षा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों के साथ चर्चा की जाती है और बच्चों को तनाव से दूर रहने और मानसिक विकास की टिप्स दी जाती हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों, टीचर्स और स्टूडेंट्स के पेरेंट्स के साथ पढ़ाई, बच्चों के विकास और परीक्षा के दौरान आने वाले तनाव को लेकर चर्चा करते हैं।

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम काफी लोकप्रिय है। इसमें बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और टीचर्स भाग लेते हैं, साथ ही पेरेंट्स भी जुड़ते हैं और परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टिप्स लेते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो लगभग 3 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स, टीचर्स और अभिभावक परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

जानिए कैसे इसमें हिस्सा ले सकते हैं

ऐसे में अगर आप भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा में भाग लेना चाहते हैं तो आपको 11 जनवरी से पहले इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बता दें कि रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं। 11 जनवरी के बाद आप इसके लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे। जानकारी दे दें कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को एक ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा myGOV पोर्टल पर आयोजित की जा रही है। दरअसल यह परीक्षा 1 जनवरी से शुरू हो चुकी है और 11 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका आपको उत्तर देना होगा। इस परीक्षा के आधार पर ही प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

कैसे कर सकते रजिस्ट्रेशन?

दरअसल अगर आप भी इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको innovateindia1.mygov.in/ppc-2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आपको लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आपको होम पेज पर “पार्टिसिपेट नाउ” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी कैटेगरी चुननी होगी, जिसमें स्टूडेंट, टीचर या पेरेंट्स को आप चुन सकते हैं। कैटेगरी चुनने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज कर ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करना होगा। इसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल बनानी होगी, जिसमें स्कूल, कक्षा और जरूरी जानकारी देनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद आपको ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। परीक्षा पूरी होने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा, जिसकी पुष्टि होम स्क्रीन पर आपको मिल जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews