Parliament Budget Session 2021: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल से शुरू, सांसदों के लिए होगा टीकाकरण केंद्र

parliament corona update

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कल यानी कि सोमवार को संसद (parliament) के बजट सत्र (budget session) के दूसरे चरण (second stage) की शुरुआत होगी। कल (tomorrow) दूसरे चरण का पहला दिन कोरोना संक्रमण (corona infection) से बचाव हेतु सभी एहतियात बरतते हुए प्रारंभ होगा। संसद बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी को शुरू होकर 27 फरवरी को सम्पन्न हो गया था। पहले चरण की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन से हुई थी। इस सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया गया था। अब बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार दिनांक 8 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा।

यह भी पढ़ें… MP Board: 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का टाइम टेबल जारी, देखे यहां

कल से शुरू होने वाले बजट सत्र के दूसरे चरण में कोरोना संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा। इस बार संसद परिसर के अंदर ही सांसदों के लिए टीकाकरण केंद्र भी बनाया गया है। लोकसभा के बुलेटिन से पता चला कि संसद भवन के अंदर मेडिकल सेंटर में एक COVID-19 टीकाकरण केंद्र बनवाया गया है। वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले सांसद राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगवाने के पात्र है। और संसद की रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा के करीब 36 प्रतिशत सांसद औए राज्यसभा के 62 प्रतिशत सांसद 60 वर्ष के ऊपर हैं।

यह भी पढ़ें… MP News: जनजातीय समुदाय के छात्रों के लिए सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा

कोरोना संक्रमण के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पहले चरण की तरह ही अलग- अलग समय पर होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बताया कि राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी वहीं लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews