धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस, BJP सांसद नितिन नबीन ने राहुल गांधी पर युवाओं को भड़काने के आरोप लगाये

कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा हम सदन में नियम 267 के तहत चर्चा चाहते थे, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई। मोदी सरकार ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और छात्रों का अपमान किया है। अब हम चर्चा के लिए तभी तैयार होंगे, जब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा।
Parliament House

Parliament House

नीट पेपर लीक मुद्दे पर सरकार द्वारा सदन में चर्चा करने की मांग स्वीकार करने के सरकार के फैसले से असंतुष्ट कांग्रेस का साफ़ कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक चर्चा नहीं होगी, इसी मुद्दे पर पिछले तीन दिनों से हंगामा हो रहा है, आज एक बार फिर संसद परिसर में कांग्रेस के नेतृत्व में अन्य विपक्षी दलों ने मिलकर प्रदर्शन किया जिसके जवाब में भाजपा ने भी एनडीए के सांसदों के साथ प्रदर्शन किया।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज एक बार फिर संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ, दोनों सदन पहले 12 बजे तक स्थगित किये गए फिर कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई, दोनों सदनों में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसद इस मुद्दे पर चर्चा से पहले प्रधान का इस्तीफा चाहते हैं जबकि सरकार का कहना है इस मुद्दे पर सभी दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करना चाहिए।

प्रधान के इस्तीफे पर भाजपा कांग्रेस का प्रदर्शन 

सदन की कार्यवाही जब स्थगित हो गई तो विपक्षी सांसदों ने कांग्रेस के नेतृत्व में संसद परिसर में प्रदर्शन किया , सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा विरोधी नारे लगाये, सांसदों ने पीएम मोदी को कायर तक कहा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की  मांग पर अड़े रहे। उधर कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए भाजपा ने भी एनडीए के सांसदों के साथ मिलकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

खड़गे बोले प्रधानमंत्री की नीयत ठीक नहीं है

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा मोदी सरकार अगर तैयार होती तो पहले दिन ही सदन में चर्चा होती, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, उल्टा छात्रों और युवाओं को पीटा गया। हम संसद सदस्य हैं, लेकिन आज सत्ताधारी पार्टी के लोगों ने दरवाज़ा बंद कर दिया। इन्हें शर्म आनी चाहिए। हमारी मांग साफ है- धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा, उसके बिना काम नहीं चलेगा। आज पीएम मोदी ट्वीट कर रहे हैं, लेकिन अब तक चुप क्यों थे? आज जो हालात हैं, उसके लिए वे खुद जिम्मेदार हैं। यही नहीं, पीएम मोदी अप्रत्‍यक्ष रूप से अपने सांसदों से आंदोलन का विरोध करने को कहते हैं। साफ है- प्रधानमंत्री की नीयत ठीक नहीं है। वे किसी भी मुद्दे पर बात करने के बजाए चुप्पी साध लेते हैं।

राहुल गांधी सहित पूरा विपक्ष चर्चा से भाग रहा है 

नितिन नबीन ने कहा NDA सरकार पूरी तरह से युवाओं के भविष्य के लिए, चर्चा के लिए तैयार है, हर सवाल का जवाब देने को तैयार है। लेकिन कांग्रेस, राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष चर्चा से भाग रहा है, क्योंकि उनको मालूम है कि जब वे सदन के पटल पर चर्चा करने आएंगे, तो उनका दोहरा चरित्र जगजाहिर हो जाएगा।

राहुल गांधी पर युवाओं को भड़काने का आरोप  

भाजपा अध्यक्ष ने कहा  हम उनको खुली चुनौती देते हैं कि आइए, संसद के पटल पर छात्र, युवा, NEET हर विषय पर चर्चा कीजिए। लेकिन मुझे मालूम है कि राहुल गांधी और उनका कुनबा कभी भी चर्चा के लिए सामने नहीं आएगा, क्योंकि उनका इतिहास रहा है युवाओं को भड़काने का।

विपक्ष युवाओं को स्टोन पेल्टर के रूप में देखता है

नितिन नबीन ने कहा एनडीए सरकार ने आज युवाओं के भविष्य को सही दिशा दी है। आज का युवा स्टार्टअप, यूनिकॉर्न, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए जाना जाता है। विपक्ष युवाओं को सिर्फ स्टोन पेल्टर के रूप में देखता है। जबकि NDA सरकार और पीएम मोदी पूरी तरह युवाओं का भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए संकल्पित हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews