124 साल की मतदाता मिंटा देवी के नाम की टीशर्ट पहनकर संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले अभी पिक्चर बाकी है

आज INDIA ब्केलॉक पार्टियों के सांसदों ने SIR और इस वोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने कहा हम झुकने वाले नहीं हैं, वोट चोरी के विरुद्ध लड़ते रहेंगे।
india party protest

चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाने वाला विपक्ष लगातार मुखर होता जा रहा है, विपक्षी सांसदों ने आज भी अपना प्रदर्शन जारी रखा, संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसद आज बिहार की 124 साल की मतदाता मिंटा देवी के नाम की टी शर्ट पहनकर आये और वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया।

संसद की कार्यवाही आज भी पिछले 14 दिनों की तरह ही प्रभावित हुई, सदन शुरू होने के बाद कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा, उधर विपक्षी सांसदों ने पोस्टर, बैनर तख्तियों के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया, प्रदर्शन में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसद शामिल हुए।

वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों के साथ विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन 

सांसद, वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगा रहे थे, उनके सामने एक बड़ा सा पोस्टर था, जिसपर लिखा था वोट चोरी बंद करो, Our Vote… Our Right… Our Fight… प्रदर्शन के दौरान विपक्षी दल एक सांसद चुनाव आयोग और भाजपा सरकार पर आरोपों की बौछार कर रहे थे।

हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं और करते रहेंगे

प्रदर्शन में मौजूद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं। One Man-One Vote संविधान की नींव है। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह One Man-One Vote को लागू करे, लेकिन उन्होंने अपना काम नहीं किया।हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं और लगातार करते रहेंगे।

राहुल बोले- अभी तो पिक्चर बाकी है

उनके बिहार दौरे के सवाल पर राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा मैंने भी सुना है, लेकिन जब मीडिया ने 124 साल की पहली बार की मतदाता मिंटा देवी का जिक्र किया तो राहुल गांधी ने कहा ये एक केस है, ऐसे बहुत सारे मामले हैं। जाते जाते उन्होंने फ़िल्मी अंदाज में कहा… अभी तो पिक्चर बाकी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews