विपक्ष के हंगामे पर भड़के जेपी नड्डा, बोले- मुझसे ट्यूशन ले लो, अभी तो आपको 30-40 साल और विपक्ष में रहना है

राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने शोरशराबे के बीच कहा, प्रश्नकाल और शून्यकाल दोनों ही सरकार को जवाबदेही बनाने और लोक महत्व मुद्दों को उठाने के औजार है। लेकिन लगातार विपक्ष के व्यवधान के कारण इस सत्र में अब तक 41 घंटे 11 मिनट गवां चुके हैं।
Parliament House

Parliament House

संसद के दोनों सदनों में आज भी जमकर हंगामा हुआ, लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विपक्ष ने कार्यवाही को बाधित किया, नारेबाजी की , चेयर से दिये जा रहे निर्देशों की अवहेलना करते हुए शोरशराबा करते रहे जिसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा, इस बीच लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के उप सभापति ने विपक्ष के आचरण पर कड़ी टिप्पणी की, वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी बड़ा हमला किया।

राज्यसभा और लोकसभा में अज एक बार फिर SIR के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ, विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़ा है जबकि चेयर से निर्देश दिए जा रहे हैं कि महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होनी है जो जनहित के हैं, नियमों के तहत उनपर पहले चर्चा होगी लेकिन विपक्ष लगातार शोरशराबा करता रहा।

SIR के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा 

इस बीच राज्यसभा में जब सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा अपना संबोधन दे रहे थे तब भी लगातार विपक्ष का हंगामा जारी रहा, उप सभापति हरिवंश विपक्ष के नेताओं को अपनी सीट पर वापस जाने, बैठने और शांत रहने का अनुरोध करते रहे लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा, शोरशराबे के चलते जेपी नड्डा को अपनी बात रखने में परेशानी होने लगी तो उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लिया।

विपक्ष के हंगामे पर भड़के जेपी नड्डा, दिखाया आईना 

जेपी नड्डा ने कहा जब सच्चाई सुनने की ताकत नहीं होती तो ऐसे ही होता है, नड्डा ने उप सभापति द्वारा चेयर से कही गई लोकतांत्रिक परम्पराओं का उल्लेख करते हुए कहा, आपने कहा कि जब कोई वक्ता बोले तो उसे सुनना चाहिए लेकिन जब मैं बोल रहा हूँ तो मेरे बगल में आकर कोई नारे लगाएगा ये प्रजातंत्र नहीं है ये सदन में काम करने का तरीका नहीं होता, ये अराजकता है।

नड्डा बोले- अभी आपको 30-40 साल रहना है मेरे से ट्यूशन ले लो

नड्डा ने विपक्ष की तरफ देखते हुए कहा मैंने इन लोगों को कई बार कहा है 40 साल से ज्यादा हो गए हैं मुझे विपक्ष में रहते हुए, मुझसे ट्यूशन ले लो मैं बता दूंगा विपक्ष की भूमिका कैसे निभाई जाती है, नड्डा बोले अभी नए नए हो, अभी तो 10 साल ही हुए हैं अभी आपको 30-40 साल रहना है मेरे से ट्यूशन ले लो।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews