विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : PM Modi ने लिखा- ये पीड़ितों को याद करने और उनके साहस को श्रद्धांजलि देने का दिन, BJP ने शेयर किये वीडियो

भाजपा ने लिखा- कांग्रेस का कपट, नेहरू का लालच और मुस्लिम लीग की फूटनीति के कारण 1947 में भारत को बांट दिया गया, करोड़ों घरों को उजाड़ दिया गया और लाखों मासूमों ने अपनी जान गंवाई।
PM Modi

PM Modi pays tribute on Partition Horrors Remembrance Day : कल 15 अगस्त है भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनायेगा लेकिन आज उस विभाजन के संघर्ष में अपने प्राणों की बलि देने वाले लोगों को याद करने का दिन है , भाजपा इसे विभाजन विभीषिका समृति दिवस के रूप में याद कर रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पीड़ितों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यह उनके साहस को श्रद्धांजलि देने का दिन है

पीएम मोदी ने लिखा- पार्टिशन हॉरर्स रिमेंबरेंस डे (Partition Horrors Memorial Day) पर हम उन अनगिनत लोगों को याद करते हैं जो विभाजन की भयावहता के कारण प्रभावित हुए और बहुत पीड़ित हुए। यह उनके साहस को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है, जो मानव लचीलेपन की शक्ति को दर्शाता है। विभाजन से प्रभावित बहुत से लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और अपार सफलता प्राप्त की। आज, हम अपने राष्ट्र में एकता और भाईचारे के बंधन की सदैव रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं।

BJP ने X पर शेयर किये वीडियो, कांग्रेस पर साधा निशाना 

उधर भाजपा ने X पर कई वीडियो शेयर किये हैं जिसमें 1947 की विभीषिका के बारे में फोटो वीडियो हैं, भाजपा ने इसके लिए कांग्रेस, नेहरू और मुस्लिम लीग पर निशाना साधा है, भाजपा ने लिखा- कांग्रेस का कपट, नेहरू का लालच और मुस्लिम लीग की फूटनीति के कारण 1947 में भारत को बांट दिया गया, करोड़ों घरों को उजाड़ दिया गया और लाखों मासूमों ने अपनी जान गंवाई। उस समय भी कांग्रेस अपने फायदे की राजनीति कर रही थी और आज भी कर रही है। कांग्रेस आज भी अपने विदेशी आकाओं के सपने को पूरा करने के लिए भारत को खंडित करने में लगी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews