दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ हुई लूटपाट, 20 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ हुई लूटपाट, 20 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रविवार को दिल्ली से कोलकाता के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस (Duronto Express) में बंदूक की नोंक पर लूट करने की घटना सामने आई है। 20 से अधिक हथियारबंद लोग ट्रेन में अलग-अलग बोगियों में चढ़े और यात्रियों के साथ लूटपाट की। ये घटना रविवार को तड़के 3 बजे हुई है। दुरंतो एक्सप्रेस ने जैसे ही पटना को पार किया वैसे ही इमरजेंसी चेन खींचकर बदमाशों ने ट्रेन को रोक दिया और दो दर्जन लुटेरे एक के बाद एक ट्रेन में चढ़ गए।

ट्रेन में मौजूद एक व्यापारी का कहना है कि उसने अचानक ही देखा कि लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। इसके बाद ट्रेन रुक गई और लोगों ने बोगियों में घुसकर यात्रियों से सामान छीनना शुरू कर दिया। लोगों ने हावड़ा स्टेशन पर पहुंचने के बाद अपने साथ हुई लूट की शिकायत दर्ज करवाई है।

Must Read- MP: चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से दुष्कर्म, सिर कुचलकर खेत में फेंका 

यह जानकारी भी सामने आई है कि पटना तक ट्रेन में जीआरपी के जवान सवार थे और उन्होंने लोगों से अपने मोबाइल फोन और चार्जर छुपाने की बात कही थी। पुलिस ने इस पूरे मामले में लोगों से जानकारी एकत्रित कर ली है और सभी की शिकायत दानापुर पुलिस स्टेशन में भेज दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही जा रही है।

चलती ट्रेन में हुई इस लूट की घटना ने बिहार के जंगलराज वाले किस्सों पर एक बार फिर से मुहर लगा दी है। नितीश सरकार इस घटना पर किस तरह से संज्ञान लेकर इसका निपटारा करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews