इतने दिन बंद रहेगी Passport सेवा, बंद रहने वाला है पोर्टल, जानिए पूरी जानकारी

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज रात 8 बजे यानी 29 अगस्त रात 8 बजे से 2 सितंबर सुबह 6 बजे तक तकनीकी मेंटेनेंस के चलते पासपोर्ट सेवा पोर्टल बंद रहेगा।
इतने दिन बंद रहेगी Passport सेवा, बंद रहने वाला है पोर्टल, जानिए पूरी जानकारी

यदि आप पासपोर्ट बनवाने या अपने पुराने पासपोर्ट का नवीनीकरण करने का सोच रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल पासपोर्ट बनवाने या नवीनीकरण में आपको थोड़ी देरी का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक पासपोर्ट सेवा पोर्टल अगले कुछ दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहने वाला हैं। बता दें कि इस अस्थायी बंद के पीछे का मुख्य कारण तकनीकी सुधार और रखरखाव है, जिसके चलते पोर्टल पांच दिनों तक सेवा नहीं दे पाएगा।

दरअसल पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस संबंध में जानकारी साझा की है। वहीं इसके अनुसार, पोर्टल 29 अगस्त 2024 की रात 8 बजे से लेकर 2 सितंबर 2024 की सुबह 6 बजे तक बंद रहने वाला है। इस दौरान न तो नए आवेदन किए जा सकेंगे और न ही पहले से निर्धारित अपॉइंटमेंट्स का उपयोग संभव होगा।

जानिए बुक अपॉइंटमेंट का क्या होगा?

बता दें कि जो आवेदक पहले से अपॉइंटमेंट बुक कर चुके हैं, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने यह भी जानकारी दी है कि सेवा बंदी की अवधि के दौरान बुक किए गए अपॉइंटमेंट्स को फिर से शेड्यूल किया जाएगा। इसका मतलब है कि जिन लोगों ने पहले अपॉइंटमेंट ले लिया है, वे 2 सितंबर के बाद नई तारीख पर इस सेवा को फिर से प्राप्त कर सकेंगे। दरअसल इस संबंध में उन्हें समय पर सूचित किया जाएगा।

29 अगस्त से 2 सितंबर के बीच कोई भी पासपोर्ट सेवा उपलब्ध नहीं होगी

दरअसल पोर्टल के बंद होने का असर देशभर के पासपोर्ट सेवा केंद्रों और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों पर भी पड़ने वाला है। बता दें कि इस अवधि के दौरान, सभी पासपोर्ट सेवा केंद्र और संबंधित कार्यालय बंद रहने वाले हैं। इसका मतलब है कि 29 अगस्त से 2 सितंबर के बीच कोई भी पासपोर्ट सेवा उपलब्ध नहीं होगी। यदि आपने इस समय के दौरान पासपोर्ट सेवा के लिए पहले से अपॉइंटमेंट बुक करा लिया है, तो वह स्वचालित रूप से रद्द हो जाएगा। हालांकि आपको नई तारीख के लिए पुनः शेड्यूल होने पर सूचित कर दिया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews