Pathan Film Controversy : दीपिका पादुकोण की बिकिनी पर चलेगी सेंसर बोर्ड की कैंची! मेकर्स को दी ये सलाह

Pathan Film Controversy : दीपिका पादुकोण की बिकिनी पर चलेगी सेंसर बोर्ड की कैंची! मेकर्स को दी ये सलाह

Pathan Film Controversy : फिल्म पठान को लेकर उठे विवाद के बाद एक नया अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को सर्टिफिकेशन के लिए CBFC एग्जामिनेशन कमिटी (Central Board of Film Certification) के पास भेजा गया था। फिल्म हो CBFC की गाइडलाइंस के अनुसार बारीकी से परखा गया। इसके बाद फिल्म मेकर्स को कमिटी द्वारा कुछ बदलाव करने की सलाह दी गई है। वहीं विवादित गीत ‘बेशर्म रंग’ को लेकर भी कुछ बदलाव करने को कहा गया है। इसी के साथ कहा गया है कि फिल्म रिलीज़ करने से पहले उसका रिवाइज़्ड वर्जन उनके सामने प्रस्तुत किया जाए।

नरोत्तम मिश्रा ने जताई थी आपत्ति

बता दें कि ये विवाद मध्य प्रदेश से उठा था। प्रदेश में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) द्वारा फिल्म के गीत बेशर्म रंग पर आपत्ति जताई गई थी। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने भी कड़े शब्दों में इसका विरोध किया। इसके बाद देशभर में कई हिंदू संगठन फिल्म के खिलाफ सामने आ गए। दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग (deepika padukone bikini color) और उसके पिक्चराइजेशन को लेकर कई संगठनों ने कड़ा विरोध किया और फिल्म को बैन करने की मांग तक कर डाली।

कई और विरोध के स्वर उठे

मामले में नया मोड़ तब लिया जब आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान (RTI activist Danish Khan) भी फिल्म के खिलाफ सामने आ गए। उन्होने इस गाने को लेकर मानवाधिकार आयोग में शिकायत की। उनका कहना था कि जिसे लोग भगवा रंग बता रहे हैं वो मुस्लिम समुदाय के लिए भी बहुत महत्व रखता है और उनके लिए वो चिश्ती रंग है। NHRC यानी मानवाधिकार आयोग को की गई शिकायत में आरटीआई एक्टिविस्ट ने मांग की कि फिल्म से ये गीत हटाया जाए। उन्होने इस गाने को हिंदू मुस्लिम एकता की भावनाओं को आहत करने वाला बताया। बहरहाल, जानकारी के मुताबिक अब CBFC ने फिल्म का रिव्यू करने के बाद उसमें कुछ बदलाव करने को कहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews