नीतीश कुमार के खिलाफ श्रीनगर में FIR दर्ज कराने पहुंचीं पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती, कहा “औरतों के हिजाब या नकाब को छुआ तो नतीजे भुगतने होंगे”

बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा एक सरकारी कार्यक्रम में मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने के घटना को लेकर देशभर में विरोध जारी है। इस मामले को महिलाओं की गरिमा और सहमति का उल्लंघन बताते हुए जम्मू-कश्मीर की पीडीपी नेता ने श्रीनगर के कोठीबाग थाने पहुंचकर नीतीश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि माफी मांगने की बजाय भाजपा नेता इस मामले पर अनर्गल बयान दे रहे हैं, जिससे उनकी स्त्री विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है।
Nitish Kumar Hijab Controversy

ltija Mufti PDP Leader

जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रही है। एक सरकारी कार्यक्रम में मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब खींचने के मामले पर कड़ा विरोध जताते हुए पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि इस मामले मे माफी मांगने की बजाय बीजेपी नेता अश्लील बयान दे रहे हैं। बिहार के सीएम के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने पहुंचीं इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि ‘अगर आपने हमारी औरतों का नकाब और हिजाब छुआ तो इसके नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहिए।”

बिहार के एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब हटाने का प्रयास किया। ये वीडियो सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल हो गया जिसके बाद देशभर में इसका विरोध हो रहा है। इल्तिजा मुफ्ती ने कहा ये सिर्फ मुस्लिम महिलाओं से जुड़ी बात नहीं है, बल्कि हर महिला को अपने हिसाब से रहने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि कोई इस अधिकार के हनन का प्रयास करेगा तो वो इसका पूरी तरह विरोध करेंगे।

विवादों में घिरे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों एक बड़े विवाद में घिरे हुए हैं। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब पिछले दिनों पटना में नवनियुक्त आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे थे। कार्यक्रम में नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य अधिकारी मंच पर मौजूद थे। उस दौरान कोलकाता मूल की एक मुस्लिम महिला नकाब पहने मंच पर अपना नियुक्ति पत्र लेने पहुंचीं। नीतीश कुमार ने उन्हें नियुक्ति पत्र देते हुए “ये क्या है” कहते हुए उनका नकाब नीचे खींच दिया। इस दौरान मंच पर कुछ लोग हंसते भी नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे बाद पूरे देश में इसे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

इल्तिजा मुफ्ती पहुंची एफआईआर कराने 

अब नीतीश कुमार के खिलाफ जम्मू-कश्मीर की पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। एएनआई से बात करके हुए उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने इतनी खराब हरकत की है, ऐसे में माफी मांगने की बजाय बीजेपी के नेता अश्लील अनर्गल बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘कल गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान के मुसलमान भाड़ में जाएं। लेकिन हम भाड़ में क्यों जाएंगे। इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि अगर आपने मुस्लिम महिलाओं का नकाब और हिजाब छुएंगे तो इसके नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहिए। ‘ उन्होंने कहा कि ये सिर्फ मुस्लिम महिलाओं की बात नहीं है बल्कि देश की सारी महिलाओं से जुड़ा मुद्दा है और हर महिला को अपनी पसंद से रहने और कपड़े पहनने का अधिकार है। इल्तिजा मुफ्ती ने श्रीनगर के कोठीबाग पुलिस स्टेशन में नीतीश कुमार के खिलाफ एफआईआर करने पहुंची हैं। बता दें कि श्रीनगर से पहले लखनऊ और हैदराबाद में भी इस प्रकरण को लेकर नीतीश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews