कर्मचारियों को बड़ी सौगात, अंशदान में 4% का इजाफा, इतनी बढ़कर आएगी पेंशन!

epfo pension

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों (Government Employees-Pensioner)के लिए खुशखबरी है। जल्द ही पेंशन की राशि बढ़ने वाली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel) ने कर्मचारियों के अंशदायी पेंशन योजना (contributory pension scheme) के अंतर्गत राज्य सरकार का अंशदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत का ऐलान किया है।इससे लाखों कर्मचारियों को पेंशन में लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े. MP Weather: मप्र के 19 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, कोल्ड डे और कोहरे की भी चेतावनी

दरअसल, हाल ही में गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय कर्मचारियों के हित में अंशदायी पेंशन योजना में राज्य सरकार का अंशदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किए जाने की भी घोषणा की है।इसका लाभ लगभघ तीन लाख कर्मचारियों को मिलेगा। अब राज्य शासन (State Government) के अंशदान को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया जाएगा, हालांकि कर्मचारियों का अंशदान पूर्ववत 10 प्रतिशत ही रहेगा।

यह भी पढ़े.. MP Corona: मंत्री-विधायक समेत 7763 पॉजिटिव, जानें जिलों की स्थिति, स्कूल-परीक्षा पर फैसला जल्द!

खास बात ये है कि छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य बना है जिसने पेंशन में अपना अंशदान 10 से बढ़ा कर 14 प्रतिशत किया है। अब राज्य शासन का अंशदान कर्मचारियों के मूल वेतन तथा महंगाई भत्ते के योग का 10 प्रतिशत के स्थान पर 14 प्रतिशत होगा। इस निर्णय से राज्य शासन पर लगभग 520 करोड़ रूपए वार्षिक अतिरिक्त व्यय भार आएगा। केंद्रीय कर्मियों के मामले में केंद्र सरकार 14 फीसदी का योगदान करती है, अब छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) भी केंद्र सरकार के बराबर योगदान देगी। इसका सीधा फायदा कर्मचारियों को रिटायरमेंट के वक्त पेंशन फंड में मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews