घायल युवक को लोगों ने समझा शराबी, पुलिसकर्मी ने बचाई जान

mp Police Transfer

फरीदाबाद, डेस्क रिपोर्ट। पुलिस का जिक्र आते ही दिमाग में रौबदार और कड़क शख्सियत की छवि तैर जाती है। लेकिन यही पुलिस कई बार अपना ड्यटी से इतर कुछ ऐसी मिसाल पेश कर जाते हैं, जो हमेशा याद रहती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है दिल्ली से लगे फरीदाबाद में, जहां एक पुलिसकर्मी ने अपनी सूझबूझ से एक युवक की जान बचाई।

बुजुर्ग पुजारी के साथ मारपीट के मामले में 2 महिला समेत 5 गिरफ्तार, वायरल किया था वीडियो

दरअसल, यहां एक युवक मेट्रो स्टेशन के पास एक पिलर से लगी दीवार से नीचे गिर गया और उसे सिर में गंभीर चोट आई। करीब 4 फुट ऊंची दीवार से ये युवक सिर के बल गिरा था। इस कारण उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। लेकिन आसपास से गुजर रहे लोगों ने उस घायल युवक को शराबी समझकर अनदेखा कर दिया और कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। उसी समय वल्लभगढ़ बस स्टैंड चौकी में तैनात सिपाही सन्नी ने युवक को देखा और उसे लगा कि मामला गंभीर है। उसने युवक के पास जाकर देखा तो इसके सिर से खून निकल रहा था और मुंह से झाग भी आ रहा था। इसपर पुलिसकर्मी ने तत्काल युवक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया और वहां भर्ती करवाया। युवक को सही समय पर चिकित्सा मिलने से उसकी जान बच गई। डॉक्टरों का कहना है कि यदि उसे अस्पताल लाने में कुछ और देर हो जाती तो मामला गंभीर हो सकता था। प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को बीके अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना के सामने आने के बाद सभी पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews