Winter Vacations: कड़ाके की सर्दी से कांपे लोग, कई जगह छाया घना कोहरा, 6 राज्यों में बंद किए गए स्कूल

Winter Vacations

Winter Vacations 2023: देश भर में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। तेजी से गिरता हुआ पारा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रहा है। हर तरफ छाया कोहरा आम जनजीवन को प्रभावित करता नजर आ रहा है। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है।

दिल्ली एनसीआर और इससे आते इलाकों में तेज ठंड का असर देखा जा रहा है। तापमान में हुई गिरावट के बाद उत्तरप्रदेश के स्कूलों की छुट्टी घोषित हो चुकी है। देश के 6 राज्यों ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए हैं।

इन राज्यों में ठंड का कहर

दिल्ली के साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा में ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के चलते जीरो विजिबिलिटी बनी हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को घना कोहरा बना रहने के आसार जताए हैं।

इन राज्यों ने घोषित की छुट्टियां

ठंड और कोहरे के सर को देखते हुए देश के 6 राज्यों में स्कूलों के विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

कहां कब छुट्टी

जिन राज्यों में विंटर वेकेशन की घोषणा की गई है उसमें दिल्ली में 1 जनवरी से 6 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा में 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन छुट्टियां रखी गई है। राजस्थान में 24 दिसंबर से 5 जनवरी तक की छुट्टी घोषित हुई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा गाजियाबाद और पूरे उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में कलेक्टर द्वारा 1 से 4 जनवरी तक के अवकाश की घोषणा कर दी गई है। हिमाचल में 1 जनवरी से स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई है। पंजाब में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अवकाश है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews