Vande Bharat Express में लोगों ने फैलाया कूड़ा, वायरल तस्वीर पर जनता ने दिया ऐसा रिएक्शन

Vande Bharat Express

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे चर्चित ट्रेनों में से एक है। यह किस न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती है। कभी देश के किसी राज्य में इसके शुरू होने की जानकारी सामने आती है, तो कभी मवेशियों से टकरा जाने की घटना के कारण इसकी बातें की जाने लगती है। एक बार फिर से इस ट्रेन की चर्चा हर जगह हो रही है।

Vande Bharat Express में फैला कचरा

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है जिसे एक आईएएस ऑफिसर ने शेयर किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के अंदर किस तरह से लोगों ने कचरा फैला दिया है। आईएएस अवनीश शरण (IAS Awanish Sharan) ने जो फोटो शेयर की है उसमें खाने के डिब्बे, पानी की बोतल और पॉलिथीन कूड़ेदान की जगह नीचे पड़ी हुई दिखाई दे रही है। तस्वीर से साफ जाहिर है कि यात्रा करने वालों ने यात्रा का लुत्फ उठाया है लेकिन ट्रेन के अंदर की साफ सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा है। फोटो में सफाई करता हुआ कर्मचारी भी दिखाई दे रहा है। यह ट्वीट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि हम भारत के लोग हैं।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

शेयर करने के तुरंत बाद देखते ही देखते यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इस तस्वीर को देखकर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देना भी शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि देश के लोगों को अधिकार तो पता है लेकिन कर्तव्यों से वह पीछे हट जाते हैं। दूसरे यूज़र का कहना है कि सुविधा सभी को चाहिए लेकिन उसे व्यवस्थित कैसे रखना है यह कोई नहीं सोचता। इसके अलावा कई सारे रिएक्शन इस पोस्ट पर सामने आए हैं।

रेलवे ने की थी अपील

विशाखापट्टनम में वंदे भारत एक्सप्रेस में ढेर सारा कचरा मिला था। इसे देखने के बाद भारतीय रेलवे की ओर से लोगों से अपील की गई थी कि ट्रेन की साफ-सफाई पर विशेष तौर पर ध्यान दें। इस अपील का भी कोई असर नहीं हुआ और देश के कई हिस्सों में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव जैसी घटनाएं देखी गई जिससे ट्रेन को नुकसान भी पहुंचा। वहीं अब ट्रेन में इस तरह से फैले हुए कूड़े के मामले ने सभी को हैरान कर दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews