Hindi News

पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ते ही हमलावर हुआ विपक्ष, पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना, बोला- चुनाव खत्म, वसूली शुरू

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते ही सियासी माहौल बदलता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है और उन्हें महंगाई मैन कहा है।
पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ते ही हमलावर हुआ विपक्ष, पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना, बोला- चुनाव खत्म, वसूली शुरू

देश में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी गई है। डीजल के रेट में भी 3.11 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। सीएनजी का भाव भी 2 रुपए बढ़ गया है। इस वृद्धि के साथ देश की आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ गया है।

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जो नई कीमतें जारी की गई है, वह आज से लागू हो गई है। 4 वर्षों के अंतराल के बाद शुक्रवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में यह संशोधन हुआ है। अब जैसे ही यह बदलाव देखने को मिला है कांग्रेस में सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद सोशल मीडिया हैंडल X के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निशाना साधते हुए देखा गया। एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस ने लिखा “महंगाई मैन मोदी ने एक बार फिर जनता पर हंटर चलाया है। पेट्रोल डीजल 3-3 रुपए महंगा हो गया है। CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ गए हैं। चुनाव खत्म मोदी की वसूली शुरू।”

अखिलेश बोले अब साइकिल ही विकल्प

इस मामले में समाजवादी पार्टी के मुख्य अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “आगे बढ़ाना है तो साइकिल ही विकल्प है।” उन्होंने एक कार्टून वाला पोस्टर भी शेयर किया है। जिसमें प्रधानमंत्री के शब्द पेट्रोल कम खर्च करें लिखा हुआ है। दूसरी तरफ कमेंट बॉक्स में हमने तो पहले ही कहा है कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं लिखा नजर आ रहा है।

क्यों बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

बता दें कि ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया के संकट की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके बाद से पेट्रोल-डीजल के महंगा होने की उम्मीद जताई जा रही थी। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने का असर भारतीय तेल कंपनियों पर भी पड़ रहा है। भारी लागत और नुकसान के बीच कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि की है। भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का कहना है कि क्रूड ऑयल महंगा होने की वजह से उन्हें नुकसान हो रहा है। जो वृद्धि की गई है वो 3 रुपए से भी ज्यादा है, इसे लेकर विपक्ष का सरकार पर हमला तेज हो गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews