Hindi News

आज से विदेश दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, 15 से 20 मई तक करेंगे 5 देशों की यात्रा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज से विदेश द्वारा शुरू हो रहा है। 15 से 20 मई के बीच वो पांच देशों की यात्रा करेंगे। इस दौरान कुछ विशेष समझौतों पर बातचीत होगी।
आज से विदेश दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, 15 से 20 मई तक करेंगे 5 देशों की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज से पांच देशों का दौरा शुरू होने वाला है। 15 से लेकर 20 में तक प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात, यूएई, स्वीडन, नीदरलैंड, नॉर्वे और इटली की यात्रा करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह यात्रा कुछ विशेष राजनीतिक समझौता के लिए की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के व्यापार, ऊर्जा, निवेश और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रमुख वैश्विक भागीदारों के साथ अपने संबंधों को गहरा करने की कोशिश करेंगे। चल जान लेते हैं कि प्रधानमंत्री का ये दौरा कैसा रहने वाला है और वह कब कहां जाएंगे।

15 से प्रधानमंत्री मोदी का विदेश दौरा

15 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना यूएई की यात्रा शुरू करेंगे। यहां वह राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 15 से 17 मई तक वो नीदरलैंड की यात्रा पर रहेंगे। यहां उनकी मुलाकात डच प्रधानमंत्री राब जेटेन से होगी। इसके अलावा किंग विलियम अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे।

स्वीडन में द्विपक्षीय वार्ता

यूएई और नीदरलैंड के बाद 17 से 18 मई प्रधानमंत्री स्वीडन का दौरा करेंगे। यहां वो स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने वाले हैं। दोनों नेता यूरोपीय उद्योग के लिए आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वान डेर ले के साथ राउंड टेबल में संयुक्त रूप से संबोधित कर सकते हैं। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ उभरती प्रौद्योगिकी और मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। इस यात्रा में नवाचार, सेमीकंडक्टर, रक्षा, जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इंडिया नॉर्डिक समिट के लेंगे भाग

नॉर्वे में पीएम मोदी 19 मई को ओस्लो के तीसरे इंडिया नॉर्डिक समिट का हिस्सा बनेंगे। यहां वो नॉर्वेजियन प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोर के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस समिट में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, और स्वीडन के नेता भाग लेने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews