चार धाम यात्रा का बना रहें है प्लान तो जरूर पढ़े यह खबर, सरकार ने बदले ये नियम, जाने यहाँ

चार धाम यात्रा का बना रहें है प्लान तो जरूर पढ़े यह खबर, सरकार ने बदले ये नियम, जाने यहाँ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हिन्दू धर्म के अनुसार चार धाम (Char Dham Yatra) की यात्रा का बहुत महत्व होता है। चार धाम की सूची में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री शामिल है। यदि आप या फिर आपके कोई परिजन चार धाम यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। क्योंकि इस साल चार धाम यात्रा के दौरान मौत के आँकड़े बहुत अधिक देखे गए, जिसे मद्देनजर रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए है, जिसका पालन यात्रा के दौरान अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़े… Realme GT Neo 3T इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म, जाने तारीख और कीमटत

यात्रियों को वापस लौटने की दी जा रही सलाह

सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड की स्वास्थ महानिदेशक शैलाज भट्ट के मुताबिक अब चार धाम यात्रा पर आने वाले 50 साल से अधिक उम्र वाले श्रद्धालुओं को मेडिकल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। यदि टेस्ट के दौरान यात्री का स्वास्थ खराब पाया जाता है तो उन्हें वापस लौटने की सलाह दी जा रही है।

मौत के आँकड़े 100 के पार

चार धाम यात्रा के दौरान सबसे अधिक भीड़ केदारनाथ और बद्रीनाथ में होती है। इस साल चार धाम यात्रा के लिए 12 लाख 83 हजार श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। साथ ही 100 लोगों की मौत हुई। अब तक 101 यात्रियों की मौत हो चुकी है। केदारनाथ में 49, बद्रीनाथ में 20, यमुनोत्री में 25 और गंगोत्री में 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई। इस आँकड़े को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने यह फैसला लिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews