PM Kisan : चार दिन बाद किसानों के खाते में आएंगे इतने रुपये, जारी होगी 10वीं किश्त

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 10वीं किस्त (10th installment) का इंतजार कर रहे किसानों के लिए नया साल खुशियां लेकर आने वाला है।  चार दिन बाद 1 जनवरी 2022 को देश के करोड़ों किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के 2000- 2000 रुपये पहुँच जायेंगे। लाभार्थी पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट http://pmkisan.gov.in पर विजिट कर इसका अपडेट ले सकते हैं।

पीएम किसान योजना की 10वीं किश्त (10th installments of PM Kisan Yojana) के इंतजार में किसानों का पूरा दिसंबर निकल गया। किसान लम्बे समय से अपने खाते में पैसे आने का इंतजार कर रहे थे, कई बार तारीख आई, पिछले दिनों 15 – 16 दिसंबर को 10वीं किश्त आने की जानकारी सामने आई थी लेकिन ये भी बीत गई लेकिन अब 1 जनवरी को पीएम किसान की 10वीं किश्त किसानों के खातों में पहुँच जाएगी।

ये भी पढ़ें – जब कलेक्टर ने खुद का ही वेतन रोकने का दिया आदेश 

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा संबोधित किये जाने वाला मैसेज लाभार्थी किसानों के मोबाइल में पहुँचने लगा है।  मैसेज में लिखा गया है कि – माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे पीएम किसान योजना के तहत अगली किश्त जारी करेंगे और किसान उत्पादक संगठनों को इक्विटी अनुदान जारी करेंगे।  इस कार्यक्रम में आप pmindiawebcast.nic.in अथवा दूरदर्शन के माध्यम से जुड़ सकते हैं। आप कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सदर आमंत्रित हैं।  आपका नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि और किसान कल्याण मंत्री।

ये भी पढ़ें – भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसा क्या बयान दिया जिसे उन्हें वापस लेना पड़ा

ऐसे चेक करें अपडेट

  • पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का विकल्प मिलेगा
  • यहां ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
  • नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आए या नहीं।
  • आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किस्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।
  • यदि आपको ‘FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये किस्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।
  • अगर पिछली सूची में आपका नाम था, लेकिन अपडेटेड सूची में आपका नाम नहीं है, तो आप पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

  • भुगतान की स्थिति की जांच करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज के दायीं ओर मौजूद किसान कॉर्नर पर क्लिक करें।
  • वहां लाभार्थी की स्थिति विकल्प चुनें और आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  •  यहां आधार कार्ड नंबर, खाता संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज कर डेटा प्राप्त करें पर क्लिक करें।
  •  अंत में आपके सामने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भुगतान की स्थिति आ जाएगी।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews