PM Kisan: किसानों को नए साल में मिलेगा बड़ा तोहफा! खाते में आएंगे इतने रूपए, जानें अगली किस्त पर अपडेट

farmers news

PM Kisan Yojana 2023: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 12 करोड़ किसानों को नए साल में बड़ा तोहफा मिलने वाला है। नए साल में बजट सत्र से पहले योजना की 13वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके तहत करोड़ों लाभार्थियों के खातों में 2000-2000 पहुंचेंगे। कहा जा रहा है कि जनवरी में इसका लाभ मिल सकता है, हालांकि अभी सरकार की तरफ से तारीख को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

ध्यान रहें इसका लाभ उन्हीं क‍िसानों को मिलेगा जिनका भूलेख वेर‍िफ‍िकेशन और KYC हो चुका है। यद‍ि क‍िसी क‍िसान ने भूलेख वेर‍िफ‍िकेशन और e-KYC अब तक नहीं कराया है, तो उसे 13वीं के 2000 रुपए नहीं मिलेंगे। अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये सालाना दिए जाते है। ये राशि हर चार महीने के अंतराल में दो -दो हजार रुपये करके तीन किस्तें में किसानों के खाते में ट्रांसफर होती है। नियम के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि नए साल में 13वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जा सकती है।

ऐसे चेक करें ताजा अपडेट

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। अब ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें। अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
  • फिर ‘Get Report’ ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी। किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।

ऐसे करें E-KYC

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के दाईं ओर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews