PM Kisan 17th Installment Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर चार महीने में 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है।यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। खास बात ये है कि यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत का नागरिक है। अबतक योजना की 16वीं किस्त जारी हो चुकी है और अब 17 किस्त जारी होना है।
लोकसभा चुनाव के बाद जारी होगी अगली किस्त?
पीएम योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। दूसरे शब्दों में कहें तो अब अप्रैल से जुलाई के बीच 17वीं किस्त जारी की जाएगी। चुंकी अप्रैल से जून के बीच लोकसभा चुनाव होना है और आचार संहिता लागू है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जून महिने में अगली किस्त भेजी जा सकती है, क्योंकि 4 जून को नतीजे आ जाएंगे और फिर नई सरकार का गठन होगा, हालांकि फाइनल तारीख को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
इन 3 दस्वावेजों के बिना नहीं मिलेगी किस्त
- ध्यान रहे कि यह लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लिया है।
- अगर आप ये तीनों काम नही करते है तो आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा या किस्त अटक भी सकती है। आधार कार्ड को बैंक खाते लिंक करवाएं, न करवाने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
- इसके अलावा जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी (नाम, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, पता या अन्य )दर्ज की है, वे जल्द से जल्द सुधार लें, अन्यथ उन्हें भी अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
PM Kisan Yojana–ऐसे करें ईकेवाईसी
स्टेप 1- सबसे पहले पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
स्टेप 2– फार्मर कॉर्नर के तहत ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें ।
स्टेप 3- अब आधार नंबर प्रोवाइड कराएं।
स्टेप 4- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे सबमिट कर दें।
स्टेप 5– इसके साथ ही आपका ईकेवायसी पूरा हो जाएगा।
PM KISAN- ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
स्टेप 1- सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
स्टेप 2 – इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 3 – अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
स्टेप 4 – अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
स्टेप 5 –इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।
