PM Kisan 2024 : चुनाव के बाद जारी होंगे 17वीं किस्त के 2000-2000 रु? किन किन किसानों को मिलेगा लाभ? जानिए यहां ताजा अपडेट

फरवरी 2024 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तोअब 17वीं किस्त जून या जुलाई में किसानों के खाते में भेजी जा सकती है, हालांकि अब तक सरकार की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Yojana 17th Installment  : पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए काम की खबर है। यदि आप पात्र किसान है और 17वीं किस्त के 2000 रुपए का लाभ पाने चाहते है तो पहले eKYC , भूलेख सत्यापन और आधार से खाते को लिंक करवा लें, अन्यथा आप अगली किस्त से वंचित रह जाएंगे। इसके साथ ही अपना नाम लाभार्थी लिस्ट में भी जरूर चेक कर लें, गलत बैंक डिटेल के कारण आपका आवेदन खारिज हो सकता है।यदि आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम है तो भी आवेदन पत्र निरस्त किया जा सकता है।

पीएम किसान योजना में सालाना मिलते है 6000 रुपए

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत हर चार महीने में करोड़ों किसानों को 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है। अब तक 16 किस्तें जा हो चुकी है और अब 17वीं किस्त का इंतजार है।

जून या जुलाई कब मिलेंगे 17वीं किस्त के 2000-2000 रुपए

पीएम योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी जारी की थी, जिसको 2 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, ऐसे में संभावना है कि 4 जून को नतीजे आने और नई सरकार का गठन होने के बाद किस्त जारी कर दी जाएगी। हालांकि सरकार ने अभी तक तारीखों को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।किसान अपडेट के लिए PM KISAN की अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

लाभार्थी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा।
  • इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।

घर बैठे ऐसे करें e-KYC

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां होम पेज को थोड़ा स्क्रॉल करने पर नीचे ‘फार्मर सेक्शन’ दिखेगा जिसमें e-KYC सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब e-KYC वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आधार नंबर डालें।
  • इसके बाद इमेज कोड डालें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी डालें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews