PM Kisan : किसान फटाफट निपटा लें ये 4 काम, इस दिन जारी होगी 18वीं किस्त! फिर खाते में आएंगे दो-दो हजार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan 18th-installment :प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर 4 महीने में 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून महीने में 17वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में भेजे थे, किस्त जारी हुए करीब 2 महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, ऐसे में अब किसानों को 18वीं किस्त का इंतजार है।ध्यान रहे 18वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लिया है।कोई दिक्कत है तो किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in, हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 या  011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।

पीएम किसान : पहले करें ये काम, फिर मिलेंगे 2000 रु

  • कैसे करें eKYC : सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान योजना वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं। किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।eKYC प्रक्रिया को पूरा करने के लिए OTP दर्ज करें और ईकेवायसी हो जाएगा।
  • मोबाईल आधार से लिंक: यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से ई केवाईसी कर सकते हैं।
  • भूमि सत्यापन: निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं। आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा। अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।
  • बैंक सीडिंग: किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। अब अगली किस्त अक्टूबर नंवबर में जारी होने की संभावना है।हालांकि तारीख को लेकर अबतक कोई अधिकारिक पुष्टि आई की गई है। बता दे कि 18 जून को पीएम मोदी ने 17वीं किस्त के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 9.3 करोड़ किसानों के खाते में जारी की थी।

लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • स्टेप 1. आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • स्टेप 2. अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुला दिखाई देगा। यहां आपको FARMERS CORNER पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3. अब आपको कई सारे ऑप्शंस दिखेंगे। आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 4. अब स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
  • स्टेप 6. नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews