Hindi News

जल्द आने वाली है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त, फिर खाते में आएंगे दो-दो हजार रुपए, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ, ये है बड़ा कारण

Written by:Pooja Khodani
Published:
19वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी,बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन, बैंक खाता आधार से लिंक और भू-सत्यापन का काम करवाना अनिवार्य है।
जल्द आने वाली है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त,  फिर खाते में आएंगे दो-दो हजार रुपए, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ, ये है बड़ा कारण

PM Kisan 19th Installment : पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।अबतक योजना की 18किस्तें जारी हो चुकी है और अब 19वीं का इंतजार है।

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है, अब 24 फरवरी 2025 को पीएम नरेन्द्र मोदी बिहार से 19वीं किस्त के 2-2 हजार रुपए जारी करेंगे, जिसका लाभ 9.30 करोड़ किसानों को मिलेगा।ध्यान रहे पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने ईकेवायसी, भू-सत्यापन और बैंक खाता आधार से लिंक करवा लिया है।

इन किसानों को नहीं मिलता है PM Kisan Yojana का लाभ

  • पीएम किसान योजना के नियम व शर्तों के अनुसार निम्न किसानों को स्कीम का फायदा नहीं मिलेगासभी संस्थागत भूमिधारक किसान इस योजना के पात्र नहीं हैं।
  • वे किसान परिवार, जिसमें एक या अधिक सदस्य संवैधानिक पदों पर हैं या पहले रहे हों।
  • केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और सरकार के अधीन संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के साथ-साथ स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/lV क्लास/ग्रुप डी कर्मचारी को छोड़कर)
  • पूर्व और वर्तमान मंत्री / राज्य मंत्री, लोकसभा / राज्य सभा / राज्य विधानसभाओं / राज्य विधान परिषदों के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
  • पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट और आर्किटेक्ट।
  • 10,000 रुपये या इससे अधिक की पेंशन पाने वाले सभी सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (मल्टी टास्किंग कर्मचारियों को छोड़कर), वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले असेसमेंट ईयर में आयकर का भुगतान किया था।

PM Kisan: कैसे करें eKYC

  • सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान योजना वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सत्यापन के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ओटीपी दर्ज करें।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद farmer corner पर क्लिक करें,फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
    इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !