PM KISAN 19th installment : फटाफट अपडेट कर लें ये दस्तावेज, वरना अटक सकते है 2000 रु, इन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त नए साल 2025 में आएगी।इसका लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC ,बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लिया है।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Yojana 19th Installment Update: पीएम किसान योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इसके तहत करीब 9.4 करोड़ किसानों को हर 4 महीने में 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।स्कीम का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है और और जो भारत के नागरिक है।

अबतक 18 किस्तें जारी हो चुकी है । अगर आपके खाते में अबतक 18वीं किस्त के 2000 रुपए नहींं आए है तो इसके 4 कारण हो सकते है। इनमें ई-केवाईसी, बैंक खाता आधार नंबर से लिंक, आवेदन फॉर्म में गलती और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराना शामिल है, ऐसे में ये काम करवा लें, ताकी जल्द खाते में पैसा आ सके।किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in या हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

नए साल में PM KISAN Yojana की 19वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त तारीख तो अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, लेकिन पीएम किसान योजना के नियमानुसार देखें तो पहली किस्त अप्रैल-जुलाई , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है, ऐसे में अगली किस्त नए साल 2025 में आएगी।इसका लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC ,बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लिया है। किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपनी भुगतान स्थिति और लाभार्थी सूची की जांच करते रहें, ताकि उन्हें सही समय पर किस्त की जानकारी मिल सके।

इन किसानों को नही मिलेगा लाभ

  • सभी संस्थागत भूमिधारक इस योजना का फायदा नहीं ले सकते।वे किसान परिवार जिसमें एक या अधिक सदस्य निम्नलिखित श्रेणियों से संबंधित हैं, वे इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते। संवैधानिक पदों पर हैं या पहले रहे हों।
  • पूर्व और वर्तमान मंत्री/राज्य मंत्री, राज्य सभा/राज्य विधानसभाओं/लोकसभा/राज्य विधान परिषदों के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
  • 10,000 रुपये या इससे अधिक की पेंशन पाने वाले सभी सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (मल्टी टास्किंग कर्मचारियों को छोड़कर)।
  • केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और सरकार के अधीन संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के साथ-साथ स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/lV क्लास/ग्रुप डी कर्मचारी को छोड़कर)
  • पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट और आर्किटेक्ट भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते।वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले असेसमेंट ईयर में आयकर का भुगतान किया था, वे भी योजना का फायदा नहीं उठा सकते।

घर बैठे ऐसे करें eKYC

  • सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान योजना वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सत्यापन के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
    ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ओटीपी दर्ज करें।

PM Kisan :कैसे चेक करें अपना नाम

  • आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुला दिखाई देगा। यहां आपको FARMERS CORNER पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको कई सारे ऑप्शंस दिखेंगे। आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • अब स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
  • नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।

नए आवेदक कैसे करें अप्लाई

  • अगर आप पात्र हैं और पीएम किसान योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट PMkisan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से एक है ‘न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन’।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है और यहां पर मांगी गई जरूरी जानकारियों को दर्ज करना है।
  • कैप्चा कोड यहां पर भरना है, फिर आपको ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है और अपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा उसे यहां पर दर्ज करना है
  • फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करना है, ऐसा करके आप अपना आवेदन कर सकते हैं जिसके बाद आप योजना से जुड़ सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews