
PM Kisan Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को सालाना 6,000 रूपए मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये के रूप में दी जाती है।
यह पैसा केन्द्र सरकार द्वारा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है। अबतक योजना की 19 किस्तें आ चुकी है और अब 20वीं किस्त का इंतजार है।
कब आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त?
पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में अनुमान है कि 20वीं किस्त जून जुलाई 2025 के बीच जारी होने का अनुमान है। 4 महीने के हिसाब से देखें तो 20वीं किस्त का समय जून 2025 में पूरा हो रहा है, ऐसे में उम्मीद है कि जून अंत तक किस्त जारी की जा सकती है।हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
KYC समेत इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेंगे 2000
ध्यान रहे अगली किस्त का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC ,भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक का कार्य पूरा कर लिया है। इसके अलावा लाभार्थियों के लिए NPCI डीबीटी ऑप्शन ऑन होना भी जरूरी है। फॉर्म भरते समय जैसे नाम, पता, आधार संख्या या बैंक नंबर आदि जैसी कोई गलती हो गई है तो भी सुधार कर लें वरना लाभ नहीं मिलेगा।
क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते है PM KISAN Yojana का लाभ
- पीएम किसान योजना के नियम के मुताबिक, एक परिवार में किसान पति और पत्नी दोनों लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक साथ नहीं ले सकते हैं। अगर पति-पत्नी दोनों लोग एक साथ इस स्कीम में आवेदन करते हैं तो उनमें से किसी एक के आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।
- चुंकी सरकार के नियमों के मुताबिक PM KISAN योजना का लाभ परिवार के एक ही सदस्य को मिल सकता है।अगर परिवार में पति-पत्नी या फिर पिता पुत्र या एक से ज्यादा सदस्यों को लाभ मिला है, तो उनसे राशि वसूली की जा सकती है। केंद्र सरकार ने भी कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि पीएम किसान योजना का लाभ एक किसान परिवार में सिर्फ एक शख्स को ही दिया जाता है।
PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद farmer corner पर क्लिक करें,फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
- इसमें पहले राज्य, फिर जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें।
- सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
- इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी।
- लिस्ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

