PM KISAN : कब मिलेंगे लाभार्थियों को दो-दो हजार? क्या पिता पुत्र दोनों ले सकते है योजना का लाभ? जानें 21 वीं किस्त पर अपडेट

अबतक बाढ़ प्रभावित 4 राज्यों पंजाब, उत्तराखंड जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के किसानों के खाते में 21वीं किस्त के 2000-2000 रुपए भेज दिए गए है, अन्य राज्यों के किसानों को भी जल्द किस्त का लाभ मिलने वाला है।आईए जानते है कि अगली किस्त को लेकर क्या अपडेट्स है…
PM KISAN YOJANA

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर आपने अबतक ईकेवायसी, फॉर्मर रजिस्ट्री ,भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक का कार्य पूरा नहीं किया है तो फटाफट कर लें अन्यथा अगली किस्त की राशि से वंचित हो सकते है।लाभार्थियों के लिए NPCI डीबीटी ऑप्शन ऑन का भी जरूरी है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में नाम , पता, मोबाईल नंबर, आधार संख्या गलत हो गई है तो सुधार कर लें अन्यथा किस्त के लाभ से वंचित हो सकते है। किसी भी प्रकर की समस्या आने पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

पीएम किसान योजना में मिलते है सालाना 6000

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को सालाना 6,000 रूपए मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये के रूप में दी जाती है।यह पैसा केन्द्र सरकार द्वारा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।

नवंबर में आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में 4 महीने के हिसाब से देखें तो नवंबर में किस्त का समय पूरा होगा, हालांकि अभी फाइनल डेट को लेकर कोई अधिकारिक बयान या अपडेट सामने नहीं आया है।

क्या पति-पत्नी या पिता-पुत्र दोनों को मिलेगा योजना का लाभ?

  • पीएम किसान योजना को लेकर अक्सर ये सवाल सामने आते है कि क्या पीएम किसान योजना में पति-पत्नी या पिता पुत्र या फिर परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों को सम्मान निधि की राशि का लाभ मिल सकता है, क्या एक से अधिक सदस्य इसके लाभार्थी हो सकते हैं? तो इसका जवाब है ना।
  • चुंकी सरकार के नियमों के मुताबिक PM KISAN योजना का लाभ परिवार के एक ही सदस्य को मिल सकता है। अगर एक परिवार में एक से अधिक सदस्य स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में उनके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। इस कारण एक परिवार में सभी सदस्य इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं।
  • अगर परिवार में पति-पत्नी या फिर पिता पुत्र या एक से ज्यादा सदस्यों को लाभ मिला है, तो उनसे राशि वसूली की जा सकती है। केंद्र सरकार ने भी कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि पीएम किसान योजना का लाभ एक किसान परिवार में सिर्फ एक शख्स को ही दिया जाता है।इसलिए कभी भी ऐसी गलती न करें और एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति आवेदन कर सकता है।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब farmer corner पर क्लिक करें।फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।

पीएम किसान के लिए e-KYC कैसे करें

  • सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews