PM KISAN : किसानों के लिए काम की खबर, अब नए साल में आएगी योजना की 22वीं किस्त, अपडेट कर लें ये डॉक्यूमेंट्स

अगली किस्त का लाभ चाहिए तो किसान eKYC, बैंक खाता आधार से लिंक , भूमि सत्यापन करवा लें।अगर फॉर्म में भरते समय कोई गलती हो गई है तो भी सुधार कर लें अन्यथा 2 हजार रुपए अटक सकते है।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM KISAN YOJANA : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 समान किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दी जाती है।यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है, ज़मीन का विवरण पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज है, बैंक खाता आधार से जुड़ा है । ई-केवाईसी हो चुका है और जो भारत का नागरिक है। 19 नवंबर को मोदी सरकार ने 9.70 करोड़ किसानों के खाते में 21वीं किस्त के 18,000 करोड़ रूपए जारी कर दिए है और अब नए साल 2026 में योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। आईए जानते है अगली किस्त कब तक जारी हो सकती है…….

कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में 4 महीने के हिसाब से देखें तो 22वीं किस्त का समय फरवरी 2026 में पूरा होगा, हालांकि अभी फाइनल डेट को लेकर कोई अधिकारिक बयान या अपडेट सामने नहीं आया है।उम्मीद है फरवरी मार्च में कभी भी किस्त जारी की जा सकती है।

जरूरी दस्तावेज :सभी भूमिधारक किसान परिवार, जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि है, इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं। योजना में नामांकन के लिए आवश्यक अनिवार्य जानकारी:

  • किसान/पति/पत्नी का नाम
  • किसान/पति/पत्नी की जन्मतिथि
  • बैंक खाता संख्या
  • IFSC/MICR कोड
  • मोबाइल (संपर्क) नंबर
  • आधार संख्या
  • अधिदेश पंजीकरण के लिए पासबुक में उपलब्ध अन्य ग्राहक जानकारी की आवश्यकता हो सकती है।
    कार्यान्वयन और निगरानी

कैसे करें Farmer Registry

अब पीएम किसान योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो Farmer Registry में रजिस्टर्ड होंगे।किसान Farmer Registry App, पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।बिना रजिस्ट्रेशन के योजना का फायदा नहीं मिलेगा।

  • स्टेप 1: ऑनलाइन फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
  • स्टेप 2: सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट http://www.upfr.agristack.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 3: यह अपना मोबाइल नंबर व आधार नंबर डालें और ओटीपी से वेरिफिकेशन करें।
  • स्टेप 4: इसके बाद अपनी जमीन और बैंक अकाउंट की डिटेल दर्ज करें।
  • स्टेप 5: जानकारी सबमिट करें और रजिस्ट्री नंबर प्राप्त करें।

PM KISAN YOJANA: कैसे करें आवेदन?

  • स्टेप 1: आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के अधिकारिक पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाना है।
  • स्टेप 2: इसके बाद आप न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा। यहां आपको सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • स्टेप 4: इसके बाद आपको स्क्रीन पर शो हो रहे कैप्चा कोड भरें और ओटीपी (OTP) को क्लिक करें।
  • स्टेप 5: अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आया है, उसे भर दें।
  • स्टेप 6: इस तरह आप पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर देंगे।

कैसे करें eKYC

  • स्टेप 1: सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 5: अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।

रजिस्ट्रेशन हो चुका है? ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2 : इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • स्टेप 3 : अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • स्टेप 4 : अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • स्टेप 5: इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews