
PM Kisan 15 Installment Date : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। यह पैसा हर 4 महीनों में 2000-2000 रुपये के तौर पर 3 बराबर किस्तों में लाभार्थियों के खाते में डीबीटी से भेजा जाता है। अबतक योजना की 14 किस्तें किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है और अब 15वीं किस्त आएगी।
अगली किस्त के लिए 3 दस्तावेज अनिवार्य
पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है, पात्र किसान pmkisan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। पंजीकरण के समय नाम, जेंडर, आधार नंबर, पते आदि की गलती न करें वरना आप अगली किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ध्यान रहे गड़बड़ी के बाद केन्द्र की मोदी सरकार ने कुछ नियमों में बदलाव किया है, इसके तहत सभी किसानों का ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य किया गया है , वही भूमि सत्यापन और आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना भी जरूरी है, जिससे सत्यता की पूरी जांच हो सके।अगर किसान ये तीनों काम नहीं करते है तो अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
इस दिन आ सकती है पीएम किसान की 15वीं किस्त
योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि अक्टूबर के अंत या फिर नवंबर के आगामी सप्ताह में अगली किस्त के 2000 रुपए किसानों के खाते में भेजे जा सकते है , हालांकि फाइनल डेट की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
हेल्पलाइन नंबर
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें ताजा स्टेटस
- सबसे पहले पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।स्क्रीन पर फारमर्स कॉर्नर शो होगा, उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब न्यू फारमर के ऑप्शन पर क्लिक कर के खुद को रजिस्टर करें।इसमें आपको रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन या अर्बन फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन में से कोई एक ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
- अपना आधार, मोबाइल नंबर भरें और अपना राज्य सिलेक्ट करें और गेट OTP पर क्लिक करें।ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको प्रोसेस फॉर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
- आपको बाकी जारी जानकारी दर्ज करनी होगी।अब आप आधार ऑथेंटिकेशन के लिए आगे बढ़ें।
- अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और सेव बटन पर क्लिक करना है।आपके आवेदन स्वीकार होने के बाद आपको एक मैसेज स्क्रीन पर शो होगा।
- यदि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिंडिंग के आगे ‘NO’ लिखा है। इसका मतलब है कि आप पीएम किसान योजना के पात्र नहीं है।अगर इन तीनों के आगे ‘YES’ लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

