
PM Kisan Yojana 16th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के सभी भूमिधारक किसानों के परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत सभी भूमिधारक किसान परिवारों को प्रति परिवार 6000 रुपये का वित्तीय लाभ दिया जाता है। इन 6 हजार रुपये को हर चार महीने में 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दिया जाता है।अब तक किसानों को 15 किस्तें दी जा चुकी है और अब 16वीं किस्त जारी होनी है।
कब आएगी पीएम किसान योजना की 16 वीं किस्त?
पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में संभावना है कि फरवरी से मार्च के बीच कभी भी 16वीं किस्त जारी की जा सकती है।हालांकि केंद्र सरकार की ओर से फिलहाल 16वीं किस्त जारी होने की तारीख का आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है, किसान pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
3 दस्तावेज अनिवार्य
- पीएम किसान वेबसाइट के अनुसार, “PMKISAN पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है।ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएमकिसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है।eKYC के अलावा किसान भू सत्यापन और आधार लिंक की प्रक्रिया को भी पूरा कर लें, अन्यथा उन्हें लाभ से वंचित किया जा सकता है।
- अगर रजिस्ट्रेशन या फिर किसी भी तरह कोई परेशानी आती है तो पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। किसान 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वह किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी मेल कर सकते हैं।
स्टेप बाय स्टेप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
- सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।किसान कॉर्नर के विकल्प पर क्लिक करें।
- नए किसान पंजीकरण’ विकल्प पर क्लिक करें। ग्रामीण किसान पंजीकरण या शहरी किसान पंजीकरण को चुनें।
आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करें, राज्य चुनें और ‘ओटीपी प्राप्त करें’ पर क्लिक करें। - ओटीपी भरें और रजिस्ट्रेशन के लिए आगे बढ़ें।राज्य, जिला, बैंक विवरण और व्यक्तिगत विवरण जैसी जानकारियां दर्ज करें।
- आधार के अनुसार अपनी जानकारियां दर्ज करें।
- आधार प्रमाणीकरण के लिए सबमिट करें’ पर क्लिक करें।
- एक बार आपका आधार प्रमाणीकरण सफल हो जाने के बाद, अपनी जमीन की जानकारी दर्ज करें। अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सेव पर क्लिक करें।
वेबसाइट पर जाकर ऐसे करें ईकेवायसी
- पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फार्मर कॉर्नर के तहत ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें ।
- अब आधार नंबर प्रोवाइड कराएंइसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे सबमिट कर दें।
- आप ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर भी जा सकते हैं। यहां जाकर आप ओटीपी बेस्ड eKYC करवा सकते हैं।
- आप अगर पोर्टल या CSC केंद्र से ई-केवाईसी नहीं करवा पा रहे, तो आप बैंक जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।
- इसके लिए आपको eKYC का फॉर्म भरकर और साथ में दस्तावेज लगाकर जमा करने होते हैं, जिसके बाद आपका बायोमेट्रिक होता है और फिर आपकी eKYC कर दी जाती है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

