PM Kisan 19th Installment : नए साल में करोड़ों किसानों को मिलेगा तोहफा, इस दिन जारी होगी 19वीं किस्त! फिर खाते में आएंगे 2000-2000 रुपए

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है , ऐसे में अगली किस्त नए साल 2025 में आएगी।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

19th Installment of PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि हर 4 माह में 3 किस्तों में किसान को 2,000-2000 रुपये करके दी जाती है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है।

अब तक मोदी सरकार द्वारा किसानों को 18 किस्तें भेजी जा चुकी है और अब नए साल 2025 में 19वीं किस्त जारी होना है। किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपनी भुगतान स्थिति और लाभार्थी सूची और अगली किस्त को लेकर अपडेट की जांच करते रहें, ताकि उन्हें सही समय पर किस्त की जानकारी मिल सके।

कब जारी होगी PM KISAN Yojana की 19वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है , ऐसे में अगली किस्त नए साल 2025 में आएगी। इसका लाभ 9.30 करोड़ किसानों को मिलेगा। उम्मीद है कि फरवरी में किस्त जारी हो सकती है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।किसान भाइयों अपडेट के लिए PM Kisan पोर्टल पर डिटेल्स चेक करते रहे।

PM KISAN Yojana की अगली किस्त चाहिए तो फटाफट करें ये 3 काम

  • अगर आप अगली किस्त का लाभ लेना चाहते है तो पहले eKYC के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लें, इन तीनों दस्तावेजों के बिना लाभ नहीं मिलेगा या किस्त अटक भी सकती है।
  • अगर फॉर्म में भरते समय कोई गलती हो गई है जैसे, नाम में, आधार संख्या में आदि तो फटाफट सुधार कर लें अन्यथा 2 हजार रुपए अटक सकते है।
  • पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए आधार लिंकिंग करवानी होगी। आपके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प खुला हो, अगर ऐसा नहीं है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।

PM Kisan : लाभार्थी लिस्ट में चेक करें नाम, 2000 मिलेंगे या नहीं?

  1. आपको सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की अधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।
  2. पोर्टल पर शो हो रहे Know Your Status के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कराएं, अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो आप Know your registration no.के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना है। अब आपके पास एक ओटीपी आएगा।
  5. ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर पता चल जाएगा।
  6. रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद आपको अपना स्टेटस पता चल जाएगा।
  7. अगर आप अपने साथ अपना गांव के लोगों का नाम भी देखना चाहते हैं तो आपको
    पीएम किसान के पोर्टल पर जाकर Beneficiary List के विकल्प को सेलेक्ट करना है।
  8. इसके बाद आपको अपना राज्य,जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करना है।
    Beneficiary List को डाउनलोड करके देख सकते हैं कि आपके नाम के साथ गांव में और किस व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं?

कैसे करें eKYC

  • स्टेप 1: सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 5: अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews