Hindi News

PM Kisan : 9.3 करोड़ किसानों के लिए अपडेट, किस महीने में जारी होगी 20वीं किस्त? क्या पति-पत्नी दोनों को मिलेगा लाभ? जानें सबकुछ

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
यदि मोबाइल नंबर से आधार लिंक नहीं है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।
PM Kisan : 9.3 करोड़ किसानों के लिए अपडेट, किस महीने में जारी होगी 20वीं किस्त? क्या पति-पत्नी दोनों को मिलेगा लाभ? जानें सबकुछ

PM Kisan 2025 : पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते है।यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।

अबतक योजना की 19वीं किस्त जारी हो चुकी है और अब अगली किस्त का इंतजार है। जिन किसानों को योजना की 20वीं किस्त का लाभ लेना है वे eKYC, भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI डीबीटी ऑप्शन ऑन का कार्य पूरा कर लें अन्यथा राशि से वंचित हो सकते है। इसके अलावा फॉर्म भरते समय जैसे नाम, पता, आधार संख्या या बैंक नंबर आदि जैसी कोई गलती हो गई है तो भी सुधार कर लें वरना लाभ नहीं मिलेगा।

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। इस आधार पर अब अगली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी होने का अनुमान है। इसका लाभ 9.70 करोड़ किसानों को मिलेगा।पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

20वीं किस्त चाहिए तो करें ये 4 काम

eKYC : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और ईकेवायसी हो जाएगा।

मोबाईल आधार से लिंक: यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।

भूमि सत्यापन: निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं।आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा।अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।

बैंक सीडिंग: किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।

क्या पति-पत्नी दोनों को मिलेगा लाभ?

  • पीएम किसान योजना के नियम के मुताबिक, इस स्कीम का लाभ परिवार के सिर्फ एक सदस्य को मिलता है, लेकिन अक्सर ये सवाल सामने आते है कि क्या पीएम किसान योजना में पति-पत्नी या फिर परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों को सम्मान निधि की राशि का लाभ मिल सकता है, क्या एक से अधिक सदस्य इसके लाभार्थी हो सकते हैं? तो इसका जवाब है ना।
  • पति-पत्नी में से किसी एक को ही स्कीम का लाभ मिलेगा। और यह फायदा उसे मिलेगा, जिसके नाम कृषि जमीन की रजिस्ट्री है।अगर एक परिवार में एक से अधिक सदस्य स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में उनके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। इस कारण एक परिवार में सभी सदस्य इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं।केंद्र सरकार ने भी कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि पीएम किसान योजना का लाभ एक किसान परिवार में सिर्फ एक शख्स को ही दिया जाता है।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद farmer corner पर क्लिक करें,फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews