PM Kisan : 28 जुलाई को करोड़ों किसानों को मिलेगा तोहफा, खाते में आएंगे 14वीं किस्त के 2000-2000, ये 3 दस्तावेज अनिवार्य, इन्हें नहीं मिलेगा लाभ, जानें वजह?

PM KISAN update

PM Kisan 14th Installment Date : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। 28 जुलाई को योजना की 14 किस्त जारी की जाएगी। इसके तहत 8.5 करोड़ किसानों के खाते में 2000-2000 रुपए भेजे जाएंगे। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए दो-दो हजार रुपये सीधे किसानों के खाते में भेजे जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के नागौर जिले में पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त ट्रांसफर करने के लिए एक कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें पीएम मोदी (PM Modi) स्वयं बटन दबाकर ऑनलाइन 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए जारी करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों भी शामिल होंगे। ध्यान रहे इस योजना की किस्तों का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन और आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य है।अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं।

जानिए कैसे करें eKYC

  1. पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  5. ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।

जानें आपको पैसा मिलेगा या नहीं?

  1. सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  4. मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  5. ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  6. फिर आपको स्टेटस में चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
  7. अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं ।अगर इन तीनों के आगे ‘यस’ लिखा है, तो आप किस्त का लाभ उठा सकते हैं।

ये योजना से बाहर

  1. सभी संस्थागत भूमिधारक इस योजना का फायदा नहीं ले सकते।
  2. वे किसान परिवार जिसमें एक या अधिक सदस्य निम्नलिखित श्रेणियों से संबंधित हैं, वे इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते। संवैधानिक पदों पर हैं या पहले रहे हों।
  3. पूर्व और वर्तमान मंत्री/राज्य मंत्री, राज्य सभा/राज्य विधानसभाओं/लोकसभा/राज्य विधान परिषदों के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
  4. केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और सरकार के अधीन संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के साथ-साथ स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/lV क्लास/ग्रुप डी कर्मचारी को छोड़कर)
  5. 10,000 रुपये या इससे अधिक की पेंशन पाने वाले सभी सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (मल्टी टास्किंग कर्मचारियों को छोड़कर)।
  6. पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट और आर्किटेक्ट भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते।
  7. वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले असेसमेंट ईयर में आयकर का भुगतान किया था, वे भी योजना का फायदा नहीं उठा सकते।

क्या पति-पत्नी दोनों को मिलेगा लाभ?

अक्सर ये सवाल सामने आते है कि क्या पीएम किसान योजना में क्या पति-पत्नी दोनों को सम्मान निधि का पैसा मिल सकता है? क्या पत्नी और पत्नी दोनों ही इस योजना के लाभार्थी हो सकते हैं? तो इसका जवाब है ना। चुंकी सरकार के नियमों के मुताबिक PM KISAN योजना का लाभ पति-पत्नी दोनों नहीं ले सकते हैं। योजना के नियमों के अनुसार किसी परिवार के एक ही सदस्य को इसका लाभ मिल सकता है। वही अगर परिवार में पति-पत्नी दोनों को इस स्कीम का लाभ मिला है, तो उनसे राशि वसूल की जा सकती है, क्योंकि ऐसे लोग इस किसान सम्मान निधि के लिए पात्र नहीं हैं। केंद्र सरकार ने भी कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि पीएम किसान योजना का लाभ एक किसान परिवार में सिर्फ एक शख्स को ही दिया जाता है।

हेल्पलाइन नंबर- अगर आपकी पीएम किसान योजना से संबंधित कोई शिकायत है तो आप सीधी इस योजना की ईमेलआईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना की आप टोल फ्री हेल्पलाइन 1800115526 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप 011-23381092 या 155261 के हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews