PM Kisan : किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, जल्द अपडेट कर लें ये दस्तावेज, वरना अटक सकती है राशि, जानें कब खाते में आएंगे 18वीं किस्त के 2000?

पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जो किसान भू-सत्यापन का काम नहीं करवाएंगे। नियमों के तहत अगर आपको योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ चाहिए तो आपको ये काम करवाना ही है।
PM KISAN Yojana

PM Kisan Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थी किसानों के लिए काम की खबर है।अगर आपने अबतक ईकेवायसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो फटाफट करवा लें, अन्यथा अगली किस्त के पैसे अटक सकते है। ध्यान रहे कि धोखाधड़ी और गड़बड़ी के चलते केन्द्र सरकार ने eKYC के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। अगर आप ये तीनों काम नहीं करवाते है तो आप 18वीं किस्त से वंचित हो सकते है और आपको 2000 रुपए का लाभ भी नहीं मिलेगा।

पीएम किसान योजना में मिलते है सालाना 6000

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर 4 महीने में 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत का नागरिक है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।अबतक 17वीं किस्तें जारी हो चुकी है और अब 18वीं किस्त का इंतजार है।

रक्षााबंधन के बाद जारी होगी 18वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। 18 जून को पीएम मोदी ने 17वीं किस्त के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 9.3 करोड़ किसानों के खाते में जारी की है और अब अगली किस्त 2 महीने बाद अक्टूबर नंवबर में जारी होने की संभावना है।हालांकि तारीख को लेकर अबतक कोई अधिकारिक पुष्टि आई की गई है।

कैसे करें PM Kisan योजना के लिए आवेदन

  • अगर आप पात्र हैं और पीएम किसान योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से एक है ‘न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन’।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है और यहां पर मांगी गई जरूरी जानकारियों को दर्ज करना है।
  • कैप्चा कोड यहां पर भरना है, फिर आपको ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है और अपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा उसे यहां पर दर्ज करना है।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करना है , ऐसा करके आप अपना आवेदन कर सकते हैं जिसके बाद आप योजना से जुड़ सकते हैं।

घर बैठे ऐसे करें eKYC

  • सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान योजना वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सत्यापन के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ओटीपी दर्ज करें।

लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा।
  • इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews