PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी अपडेट, 31 दिसंबर से पहले पूरा करें ये काम, वरना रूक सकती है अगली किस्त

farmers

PM Kisan Yojana e-KYC : राजस्थान के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman nidhi Yojana) के लाभार्थी किसानों के लिए बड़ा अलर्ट है। अगर आपने अभी तक ई- केवायसी (E-KYC) नहीं करवाया है तो नए साल से पहले करवा लें, अन्यथा अगली किस्त रुक या अटक सकती है।

राज्य के नोडल अधिकारी मेघराज सिंह रतनू ने बताया कि पीएम-किसान योजना के सभी लाभार्थी किसानों के लिए 31 दिसंबर, 2022 तक ई-केवाईसी सत्यापन कराना अनिवार्य किया गया है। सत्यापन न होने पर लाभार्थी किसानों को आगामी किश्तों से वंचित रहना पड़ सकता है। किसानों को इस योजना में आगामी किस्त का लाभ ई-केवाईसी पूर्ण होने पर ही मिलेगा।

मेघराज सिंह रतनू ने बताया कि इसके लिए लाभार्थी किसानों को ई-मित्र केंद्र पर जाकर आधार कार्ड के द्वारा बायोमेट्रिक प्रणाली से ई-केवाईसी सत्यापन पूरा कराना होगा। सभी ई-मित्र केंद्र पर ई-केवाईसी के लिए शुल्क 15 रुपये प्रति लाभार्थी (कर सहित) निर्धारित किया गया है।

जल्द आएगी 13वीं किस्त

योजना के नियम तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच दी जाती है। दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में आती है। तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि 13वीं किस्त अब तीन महीने यानि दिसंबर अंत से जनवरी तक किसानों के खाते में भेजी जा सकती है। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 13वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।

क्या है  पीएम किसान योजना

बता दे कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है। इसके तहत केन्द्र सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये सालाना देती है। ये राशि हर चार महीने के अंतराल में दो -दो हजार रुपये करके तीन किस्तें में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। किसान अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर अपडेट भी चेक करते रहे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews