PM Kisan 19th Installment : अगली किस्त से पहले किसान जान लें ये अहम बातें, वरना अटक सकते है पैसे , जानें कब मिलेंगे 2000-2000?

अब नए साल में 19वीं किस्त जारी होना है।अगली किस्त जारी होने से पहले किसान ईकेवायसी, बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लें अन्यथा 2000 रुपए से वंचित हो सकते है।
PM Kisan Yojana

PM Kisan 19th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि हर 4 माह में 3 किस्तों में किसान को 2,000-2000 रुपये करके दी जाती है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।

यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है।अब तक मोदी सरकार द्वारा किसानों को 18 किस्तें भेजी जा चुकी है और अब नए साल में 19वीं किस्त जारी होना है।अगली किस्त जारी होने से पहले किसान ईकेवायसी, बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लें अन्यथा 2000 रुपए से वंचित हो सकते है। वही अगर फॉर्म में भरते समय कोई गलती हो गई है तो भी सुधार कर लें अन्यथा 2 हजार रुपए अटक सकते है।

कब जारी होगी PM KISAN की 19वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई , दूसरी अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि नए साल में जनवरी अंत या फरवरी की शुरूआत में किसानों के खाते में 19वीं किस्त के 2000-2000 रुपए भेजे जा सकते है।किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपनी भुगतान स्थिति और लाभार्थी सूची की जांच करते रहें, ताकि उन्हें सही समय पर किस्त की जानकारी मिल सके।

अगली किस्त से पहले अपडेट कर लें दस्तावेज

  • eKYC : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और ईकेवायसी हो जाएगा।
  • मोबाईल आधार से लिंक: यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।
  • भूमि सत्यापन: निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं।आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा।अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।
  • बैंक सीडिंग: किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।

इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

  • ऐसे किसान शामिल हैं, जिनके परिवार में कोई टैक्स देता हो तो वो इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
  • पति या पत्नी में से कोई पिछले साल इनकम टैक्स भरा है तो उसे इस योजाना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • खेती की जमीन का इस्तेमाल कृषि कार्य की जगह दूसरे काम में कर रहे हैं या दूसरों के खेतों पर किसानी का काम करते हैं, लेकिन खेत के मालिक नहीं हैं को भी लाभ नहीं मिलेगा।
  • यदि कोई किसान खेती कर रहा है, लेकिन खेत उसके नाम पर नहीं है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ।अगर कोई खेती की जमीन का मालिक है, लेकिन वह सरकारी कर्मचारी है या रिटायर हो चुका है उसे भी इस योजना से वंचित किया गया है।
  • मौजूदा या पूर्व सांसद, विधायक, मंत्री को भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • अपात्रों की लिस्ट में प्रोफेशनल रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट या इनके परिवार के लोग भी आते हैं।
  • किसान होते हुए भी यदि किसी को 10000 रुपये महीने से अधिक पेंशन मिलती है तो वो इस योजना के लाभार्थी नहीं हो सकते।

लाभार्थी लिस्ट में चेक करें नाम, पैसे मिलेंगे या नहीं?

  • आपको सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की अधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं और आपको पोर्टल पर शो हो रहे Know Your Status के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कराएं, अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो आप Know your registration no.के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना है। अब आपके पास एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर पता चल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद आपको अपना स्टेटस पता चल जाएगा।अगर आप अपने साथ अपना गांव के लोगों का नाम भी देखना चाहते हैं तो आपको पीएम किसान के पोर्टल पर जाकर Beneficiary List के विकल्प को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको अपना राज्य,जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करना है। Beneficiary List को डाउनलोड करके देख सकते हैं कि आपके नाम के साथ गांव में और किस व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं?
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews