पीएम किसान योजना पर अपडेट, 2 अगस्त को जारी हो सकती है 20वीं किस्त, फिर खाते में आएंगे दो-दो हजार रुपए

2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) यूपी के बनारस में एक कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश को 1 हजार करोड़ रुपये की सौगात देने वाले है, ऐसा में माना जा रहा है कि इसी मौके पर पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त भी जारी की जा सकती है। आईए जानते है क्या है नया अपडेट
PM KISAN YOJANA

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को सालाना 6,000 रूपए मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये के रूप में दी जाती है।यह पैसा केन्द्र सरकार द्वारा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।अबतक केन्द्र सरकार द्वारा योजना की 19 किस्तें जारी की जा चुकी है और अब 20वीं किस्त का इंतजार है।संभावना है कि रक्षाबंधन के पहले केन्द्र सरकार द्वारा अगली किस्त जारी की जा सकती है।

जानिए क्या कहता है नियम

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में 4 महीने के हिसाब से देखें तो जुलाई में किस्त का समय पूरा हो रहा है।संभावना है कि रक्षाबंधन से पहले 2 अगस्त को यूपी के बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वीं किस्त जारी कर सकते है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

PM KISAN: Rs 2000 चाहिए तो फटाफट पूरे कर लें ये 5 काम

कैसे करें eKYC : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं। किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और ईकेवायसी हो जाएगा।

कैसे करें मोबाईल आधार से लिंक: यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।

कैसे होगा भूमि सत्यापन: निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं।आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा।अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।

कैसे करें बैंक सीडिंग:किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।

कैसे करें फॉर्मर रजिस्ट्री : सबसे पहले वेबसाइट http://www.upfr.agristack.gov.in पर जाएं। मोबाइल नंबर व आधार नंबर डालें और ओटीपी से वेरिफिकेशन करें। इसके बाद अपनी जमीन और बैंक अकाउंट की डिटेल दर्ज करें। जानकारी सबमिट करें और रजिस्ट्री नंबर प्राप्त करें।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब farmer corner पर क्लिक करें।फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews