PM Kisan : किसानों के लिए ताजा अपडेट, अब इस महीने में आएगी 15वीं किस्त! नहीं मिले 14वीं किस्त के 2000 तो इन नंबरों पर करें संपर्क

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan Yojana 14th and 15th Installment Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर अबतक किसी लाभार्थी किसान के खाते में  योजना की 14वीं किस्त के 2000-2000 नहीं आए है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।  केंद्र सरकार की ओर से  14वीं किस्त का भुगतान आधार और NPCI से जुड़े बैंक खातों में किया गया है, इसलिए अपने बैंक खाते का स्टेटमेंट चेक करके जांच कर  सकते है।वही बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करें कि किस कारण से किस्त नहीं पहुंची। यहां से फटाफट गलतियों को ठीक करवाकर किस्त का लाभ ले सकते है।

इसके अलावा किसान अपना ई-केवाईसी स्टेटस जरूर चेक करें क्योंकि हो सकता है कि ये आपकी केवायसी अबतक हुई न हो। ऐसे में आप बैंक जाकर, खुद किसान पोर्टल से या नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इसे करवा सकते हैं। इसके बाद भी समाधान ना हो तो आप टोल फ्री नंबर 18001155266 या फिर हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092 या 011-23382401 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यहां से आपको उचित मदद मिल सकती है।वही आप pmkisan-ict@gov.in पर भी ई-मेल भेज सकते हैं।

लिस्ट में नाम कैसे चेक करें

1. आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. यहां आपको फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करना है।
3. इसके बाद आपको बेनिफिशियरी स्टेटस के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।
4. अब आप पंजीकृत मोबाइल नंबर और अकाउंट नंबर में से कोई एक ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
5. आपने जो ऑप्शन को सिलेक्ट किया है उसे भरें और गेट डाटा क्लिक करें।
6. इसके बाद आपके सामने एक नया स्क्रीन ओपन होगा। यहां आप अपना स्टेटस देख सकते हैं।

जानें आपको पैसा मिलेगा या नहीं?

  1. सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें।
    नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें। मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  3. ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  4. फिर आपको स्टेटस में चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
  5. अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं ।अगर इन तीनों के आगे ‘यस’ लिखा है, तो आप किस्त का लाभ उठा सकते हैं।

जानिए कब तक आ सकती है अगली किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yajana) केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, इस योजना के तहत पात्र किसानों को 6 हजार रुपये आर्थिक मदद सालाना मुहैया कराई जाती है। यह पैसा दो-दो हजार रुपये के रुपये में तीन बराबर किस्तों में लाभार्थियों के खाते में भेजा जाता है।अबतक 14 किस्ते किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है और अब 15 किस्त भेजी जानी है। योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, यह पैसा लाभार्थियों के खाते में सीधे भेजा जाता है। इस योजना की किस्तों का लाभ लेने के लिए eKYC, भूमि सत्यापन और आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य है। लाभार्थी  15वीं किस्त की स्थिति जांचने के लिए रेगुलर  pmkisan.gov.in पर अपडेट ले सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews